भू माफिया संजय अग्रवाल की पूर्व में भी हो चुकी है गिरफ्तारी…. दर्जनभर गंभीर प्रकरण लंबित है अब विकास दुबे के नाम से जाना जाता है…
राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला कोरिया निवासी बिल्डर व भूमाफिया संजय अग्रवाल को सूरजपुर पुलिस ने बिलासपुर से धर दबौचा है। ताजा मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है जहां रेत के खनन और भंडारण को लेकर विवाद के चलते भूमाफिया संजय अग्रवाल ने अपने गुंडों के द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला किया है जो अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती है तथा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमाफिया संजय अग्रवाल जिला सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र में रेत का खनन कर अवैध रूप से उत्तर प्रदेश में सप्लाई कर रहा था। इसके लिए उसने पीड़ित अमन प्रताप सिंह की भूमि पर रेत का स्टॉक कर रखा था। उत्तर प्रदेश में रेत की मांग नहीं होने पर पीड़ित की भूमि पर रेत का स्टॉक पड़ा रह गया जिसके एवज में पीड़ित द्वारा आरोपी भूमाफिया से किराए की मांग करने पर भू माफिया के अहम को ठेस पहुंची और उसने पीड़ित को सबक सिखाने के उद्देश्य से अपने गुर्गों को भेज कर उसकी हत्या करने के फ़रमान दिए और भूमाफिया के गुर्गों ने सत्यनगर और सलका के बीच जंगल मे रास्ता रोककर अमन प्रताप सिंह और उसके दोस्तों को रोककर लोहे की रॉड सरिया से पीट पीट कर उन्हें अचेत कर दिया और मरा हुआ छोड़ कर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही भटगाँव पुलिस ने धारा 147,148,149,294,307,341,506 बी भारतीय दंड विधान सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी भू माफिया संजय अग्रवाल सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संजय अग्रवाल के खिलाफ दर्जनभर गंभीर प्रकरण लंबित…
जिला कोरिया के विभिन्न थानों में भूमाफिया संजय अग्रवाल के खिलाफ डकैती,अपहरण, धोखाधड़ी, भूमि घोटाला अनुसूचित जनजाति अत्याचार, शासकीय कार्य में बाधा डालना, शासकीय कर्मचारियों को भयआक्रांत करना, उनके ऊपर हमला करना सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं किंतु अपने धनबल बाहुबल व राजनीतिक पहुंच की वजह से वह आज तक न्यायालय से दंडित होने से बचा रहा है। पूर्व में कई बार वह गिरफ्तार हो चुका था किंतु जेल पहुंचने के पहले ही उसे बेल मिल जाती थी वर्ष 2020 में पहली बार भू माफिया व बाहुबली भाजपा नेता संजय अग्रवाल को कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा वह करीब 7 महीने तक वह जेल में निरुद्ध रहा। उसके विरुद्ध वर्षों से लंबित आपराधिक प्रकरणों में तेजी से विवेचना हुई वह न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल हुआ यह सब तत्कालीन सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी के पर्यवेक्षण में संभव हो पाया किंतु श्री डांगी के अत्यल्प अवधि में स्थानांतरित होकर रायपुर पुलिस ना हमारा निरीक्षक बनते ही आरोपी भूमाफिया संजय अग्रवाल के दिन फिरे वह उसे सभी मामलों में धड़ाधड़ जमानत मिलती गई जमानत पर बाहर आते ही उसने अपने विरुद्ध कार्यवाही करने वाले तत्कालीन कोरिया पुलिस अधीक्षक उप पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारियों को ठिकाने लगाया इन अधिकारियों को इसने अपने राजनीतिक पैठ के दम पर पनिशमेंट पोस्टिंग पर लूप लाइन और नक्सल क्षेत्र में फेंकवा दिया। अधिकारियों की दुर्गति देखकर अधीनस्थ कर्मचारियों का मनोबल टूटा, उसके खिलाफ कार्यवाही ठंडे बस्ते में गई और भूमाफिया फिर से अपने पुराने रंग में आकर ताल ठोक कर दिनदहाड़े गुंडागर्दी के साथ अपने गोरखधंधा में लग गया। भू माफिया भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल से संबंधित है तथा राज्य में कांग्रेस की सरकार है फिर भी उसके ऊपर कोई ठोस कार्यवाही ना होने से इसका मनोबल बढ़ते गया और अब इसमें कोरिया के अलावा पड़ोसी जिलों में अपनी गुंडागर्दी शुरू कर दी है। ताजा प्रकरण से तो यही लगता है कि आरोपी भू माफिया को कानून का कोई भय नहीं उसका मनोबल अत्यंत ऊंचा है और अब वह हत्या करने की हद तक जा सकता है। भूमाफिया संजय अग्रवाल के क्रियाकलाप को देखकर लोग उसे छत्तीसगढ़ का विकास दुबे बोलने लगे हैं। एक बार फिर सूरजपुर पुलिस के मजबूत रीढ़ की हड्डी वाले अधिकारी ने हिम्मत दिखाई है और भूमाफिया को गिरफ्तार किया है। अब देखना यह है कि इस बार इस आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही होती है या फिर उसके खिलाफ कार्यवाही करने वाले अधिकारी को ठिकाने लगाया जाता है।
फिलहाल संजय अग्रवाल सहित 3 आरोपियों को पकड़ा गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है-मधुलिका सिंह,अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर

भाजपा से क्या नाता है संजय अग्रवाल का…
कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी संजय अग्रवाल बिल्डर है, भाजपा का ये जिला कार्यसमिति सदस्य है, पूर्व में ये भाजपा के व्यपार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष था, इसके खिलाफ कोरिया जिले में 30 से ज्यादा मामले दर्ज है उन्हें भाजपा ने निष्काषित कर दिया था कुछ माह पूर्व कोरिया भाजपा ने उसे सीधे जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया है। इसका कांग्रेस की सरकार में सीधा दखल है उसी दखल के कारण ये भैयाथान में अवैध रेत का कारोबार कर रहा है। फिलहाल भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाली है और दूसरी ओर भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर हमला करवाने वाला स्वयं भाजपा का पदाधिकारी है।

भाजपाइयों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज का फूंका पुतला
रेत माफिया ने भाजपा कार्यकर्ता को कुचलकर मारने व प्राणघातक हमले मामले को लेकर नगर के अग्रसेन चौक पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखते पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार के सरंक्षण में रेत माफिया के गुर्गे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं और अवैध कारोबार मे स्थानीय पुलिस भी हिस्सेदार है।इस दौरान जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी,रामेश्वर पाण्डेय, पुष्पा सिंह, शशि तिवारी, संदीप अग्रवाल, भूलन सिंह, थलेश्वर साहू,शशि कांत गर्ग,दीपेंद्र चौहान,भूलन सिंह, सत्यनारायण जायसवाल,सुरेंद्र राजवाड़े, कौशल सिंह, मुकेश गर्ग, अमीर चंद,शिव राजवाड़े,शांति सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े, रूकमणी, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य संजीदा चलचित्र…


