नायक बनते बनते बन गए खलनायक….पुलिस के बचाव में ढाल बनकर खड़े हुए मुख्यमंत्री… महिला से की अभद्र व्यवहार और खुद हो गये ट्रोल…

मुख्यमंत्री पुलिस के खिलाफ क्यों कुछ नहीं सुनना चाहते? मुख्यमंत्री के नजर भले ही पुलिस दूध की धूलि है पर आम जनता के लिए पुलिस सबसे भ्रष्ट क्यों…महिला को मुख्यमंत्री से मिलने से रोका गया, जैसे तैसे मुख्यमंत्री से बात करने का अवसर मिला तो मुख्यमंत्री ने स्वयं उसे अपमानित कर दिया..

महिलाओं का अपमान बर्दाश्त करने योग्य नहीं- बाबूलाल अग्रवाल, मातृ दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया नारी का अपमान, कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती हुँ- लक्ष्मी राजवाड़े

राजेश सोनी

सूरजपुर.प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 90 विधानसभा के दौरे पर निकल पड़े दौरे के दौरान शिकायतें भी सुन रहे हैं और शिकायत मिलने पर अधिकारियों के विकेट भी गिरा रहे हैं पर एक वाक्य ऐसा हो गया जो मुख्यमंत्री के सारे गिराए विकटो की मेहनत पर पानी फेर दिया, मामला सूरजपुर के रामनगर का है जब जरही भटगावा की बेटी सिमरन अग्रवाल मुख्यमंत्री के पास पुलिस की शिकायत लेकर पहुंची तो मुख्यमंत्री उसकी शिकायत सुनते ही उसी से प्रश्न करने लगे और उसी को भरी महफिल में खरी खोटी सुना दी ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री अपने पुलिस वालों पर इतना भरोसा करते हैं कि इनकी पुलिस ही सही है और वह महिला जिसके ऊपर एक नहीं चार बार जान से मारने का प्रयास किया गया, उसकी बातें मुख्यमंत्री को झूठी लगी. आखिर ऐसा पुलिस के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को क्या बता दिया की मुख्यमंत्री महिला की शिकायत को नजरअंदाज करते हुए सबके सामने महिला को ही बेइज्जत कर दिया. मुख्यमंत्री को यदि महिला की शिकायतों पर कार्यवाही नहीं करना था तो नहीं करते पर भरी महफिल में बिना सोचे समझे उसे बेइज्जत कर अपने पुलिस वालों का हौसला नहीं बढ़ना था. यह तो वही बात हो गई  कि आप जो भी कीजिए सही है बाकी जो है वह सब गलत है, मतलब की मुख्यमंत्री के लिए पुलिस सही है जनता खराब है, सब की शिकायत करना और पुलिस का शिकायत मत करना क्योंकि पुलिस ही हमें 2023 का चुनाव जीतेगी,,?

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सिमरन अग्रवाल जरही भटगाव की है और वह काफी दिनों से परेशान है उसके ऊपर कई बार जानलेवा हमला हो चुका है कई बार पुलिस से उसने शिकायत भी कर चुकी है और पुलिस उसकी एक न सुनी जिसे लेकर मुख्यमंत्री के दौरे पर हो रही कार्यवाही से उसकी उम्मीद जगी कि शायद मुख्यमंत्री उसकी समस्याओं को सुन लेंगे, इसी भरोसे पर उसने भटगाव में भी मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया पर पुलिस वाले उसे मिलने नहीं दिए फिर उसने एक बार लटोरी में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बता चाही तो भी पुलिस वाले उससे मिलने नहीं दे रहे थे, जैसे तैसे वह रामनगर मिलने पहुंच गई और सबके सामने मुख्यमंत्री से बात करने के लिए उतावली हो गई फिर भी पुलिस नहीं चाह रही थी कि वह बात करें पर मुख्यमंत्री के कानों तक बात पहुंची और महिला की सुनने को तैयार तो हुए पर सुने के बजाए महिला की बेज्जती कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और मुख्यमंत्री की किरकिरी भी हो रही है विपक्ष भी इस मुद्दे को अब भुनाने लगा है और तरह-तरह की बात मुख्यमंत्री के लिए शुरू हो गई है.

महिला मुख्यमंत्री के बातों से गए डिप्रेशन में आत्महत्या करने का किया प्रयास

महिला अपने टूटे हुए मनोबल को लेकर अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के पास पहुंची उसे लगा की मुख्यमंत्री उसकी समस्याओं को जरूर सुनेंगे और उनके लिए वह सहारा बनेंगे पर मुख्यमंत्री ने बिल्कुल भी ऐसा नहीं किया, उल्टा महिला की शिकायत सुनने से पहले महिला से ही प्रश्न करने लगे और महिला को ही आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर दिया जिससे महिला डिप्रेशन में चली गई और उस दिन के वाक्य को वह भूल नहीं पा रही थी जिसे लेकर वह आत्महत्या करने का भी प्रयास किया.

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला..

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सूरजपुर के आह्वान पर सभी मंडल मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया गौरतलब है कि जिले के दौरे में आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा रामनगर की सभा में सार्वजनिक रूप से खुले मंच पर महिला के अपमान के विरोध में उक्त कार्यक्रम रखा गया, ज्ञात हो कि रामनगर की सभा में एक महिला के द्वारा अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई जा रही थी, उस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिला को झिड़कते हुए उसपर नेतागिरी न करने को कहा, और यह भी देखते हुए नजर आया कि महिला के बार-बार एसपी के द्वारा रोकने के आरोप को नजरअंदाज करते हुए उक्त महिला को ही नेतागिरी ना करने की झड़प लगाई जो कि काफी एक मुख्यमंत्री के पद पर बैठे हुए व्यक्ति को शोभा नही देता है, उक्त  घटना से महिला अपमान महसूस कर रही हैं, सूरजपुर महिला मोर्चा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महिलाओं से माफी मांगे अन्यथा आगे भी इनका विरोध भाजपा महिला मोर्चा करती रहेगी. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े भाजपा जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज साहू, राजू देवांगन, पुष्पा सिंह, श्यामा पांडे, शांति सिंह मोहिनी झा, शशिकिरण खेस, अनीता मिश्रा, प्रेमता साहू, जीरा देवी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, राजेश साहू, विक्की सोनवानी, प्यारे साहू, दिलीप साहू, पंकज सोनी विकास साहू, चंकी देवांगन, तुषार ठाकुर, लोकनाथ बैगा, अमित ठाकुर, नितिन सोनी, अनिल साहू राम कुमार रवि धीरेंद्र शुक्ला सहित भाजपा महिला मोर्चा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी काफी संख्या में उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री पहले से प्रायोजित कार्यक्रम में झूठी दिखावे बाजी कर रहे हैं..

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी क्षेत्र में पहले से प्रायोजित कार्यक्रम ही कर रहे हैं एवं झूठी दिखावे बाजी कर रहे हैं जमीनी हकीकत कुछ और है जगह-जगह भ्रष्टाचार की शिकायतें एवं आम आदमी शासन तंत्र की व्यवस्था से काफी क्षुब्ध है युवाओं का बेरोजगारी भत्ता हो या समूहों का कर्जा माफ का विषय हो समूह से रेडी टु इट वापस लेने के विषय पर मुख्यमंत्री मौन है, भाजपा महिला मोर्चा लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि भूपेश बघेल महिलाओं का अपमान करना बंद करें एक महिला को पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुख्यमंत्री से न मिलने देने के शिकायत करने पर ऊंचे स्वर में  महिला का अपमान किया है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता मुख्यमंत्री मातृ दिवस के अवसर पर माताओं के सम्मान की जगह अपमान कर  रहे है जो सरासर अनुचित है.