राजेश सोनी/पप्पू जायसवाल
सूरजपुर-किसानों की हो रही परेशानी,खाद की किल्लत कालाबाजारी,दुकानों में दुगुनी कीमत में मिलने की समस्या के मद्देनजर भाजपा ने हल्लाबोला. आज जिला मुख्यालय सहित ब्लाक में भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया और 3 दिवस के भीतर खाद की व्यवस्था ठीक करने का अल्टीमेटम दिया नही तो वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी..
मुख्यालय में
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आज अग्रसेन चौक एनएच 43 पर किसानों की मुख्य समस्या डी.ए.पी, इफको, युरिया व खाद की कमी को लेकर एवं उसकी कालाबाजारी के विरोध में लगभग 3 घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर चक्का जाम कर जमकर हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल चक्का जाम विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार किसानों को खाद दिलाने में पूर्णतः विफल हो गई है, इफको, डी.ए.पी, यूरिया खुले बाजार में तो दो से तीन गुना दामों पर खुलेआम बिक रहा है पर स्वास्थ्य समितियों में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। समितियों में जो खाद आ रही है उसे भी बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की प्रदेश सरकार इस व्यवस्था को तत्काल सुधारें अन्यथा इस स्थिति में भाजपा और बड़ी लड़ाई लड़ने को मजबूर होगी। जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से किसानों का शोषण कर रही है। खाद-बीज, युरिया, इफको, डी.ए.पी, बीज और खाद तो मिल ही नहीं रहा है एवं धान बिक्री के समय में बोरा भी उपलब्ध नहीं हो पाता है। किसानों को अपना पैसा लेने के लिए बैंकों में कमीशन देना पड़ता है और अपना ही पैसा किस्तों में लेने पर मजबूर होना पड़ता है। यह सरकार जन हितैषी सरकार ना होकर भ्रष्टाचार पोषक सरकार बन गई। जिला मंत्री संदीप अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारी सरकार हो गई लगातार युवाओं, महिलाओं, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी सभी का शोषण कर रही है। जहां केंद्र कि मोदी सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से वार्षिक 6 हजार रुपये भेज रही है वंही कांग्रेस किसानों को खाद बीज से वंचित कर रही है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के ऊपर किए जा रहे हैं जोर-जुर्म, शोषण और अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध किया है.इस चक्काजाम आंदोलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर साहू, बसंत कुशवाहा, रणवीर सिंह, मुकेश गर्ग, राजू देवांगन, जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह,शांति सिंह, किरण खेस, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज साहू,अनीता मिश्रा, सकुन्तला पाठक ,विमला भगत कन्या कुमारी, अरविंद मिश्रा, आनंद सोनी,मनोज सोनी, गुलाब साहू, सतनारायण गुप्ता, जियाउल हक, अजय सिंह, भुनेश्वर साहू, सुरेंद्र देवांगन, अनिल साहू, संदीप जायसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, प्यारे साहू, दिलीप साहू, राकेश महाराज, पंकज सोनी, रंजन सोनी, विकास साहू, तुषार ठाकुर, नितिन सोनी, राज सोनी, लोकनाथ बैगा, यश ठाकुर, अक्षत अग्रवाल, शुभम सोनी, सहित काफी संख्या में भाजपा, भाजयुमो, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ओड़गी में किसानों की समस्याओं पर गरजी भाजपा…
खेती-किसानी के समय में किसानों को खाद, बीज सहित अनेक प्रकार की समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है इन मुद्दों को लेकर एक ओर जहां किसान सडक़ों पर उतरकर सरकार के विरूद्ध अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, वहीं भाजपा द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय ओड़गी में धरना-प्रदर्शन किया गया। ओड़गी बस स्टैंड पर भाजपा व सभी मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य सरकार किसानों को जबरदस्ती गोबर खाद देना बंद करें।सोसाइटियों के माध्यम से किसानों को डीएपी, यूरिया खाद तत्काल प्रदान करने की मांग की है। किसानों के प्रति वर्तमान राज्य सरकार चिंतित नहीं है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है। वर्तमान में कई किसान धान फसल की बोआई कर चुके हैं। इस समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए ओड़गी तहसीलदार को तत्काल खाद यूरिया उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी जमकर गरजे तो वही बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे. इस दौरान लवकेश पैकरा ,सूर्य प्रताप सिंह, संतोष सिंह, प्रवीण गुर्जर,अशोक गुप्ता आशीष प्रताप सिह नधिर पैकरा मुन्नीलाल पैकरा राजेश, संधारि यादव ,शिवकुमार राजवाड़े ,बृजेश काशी मुख लाल राजवाड़े रामबरन राजवाड़े, ,श्याम लाल गुर्जर, नीरज गुर्जर, ,मोहन राम राजवाड़े ,अरुण सिंह,अवधेश प्रताप सिंह आशीष गुर्जर सुधीर चौबे केशव सिंह नरेंद्र गुर्जर ,ऋषिराज गुर्जर, कुणाल सिंह शिवलाल गोपाल राम संतोष सिंह शिवनंदन अशोक कुमारसुखलाल,लालमन ,राजलाल,रामनारायण, सुरेश कुमार भूपेंद्र कुमार भारती ,रमेश कुमार सोनी अरविंद कुमार देवांगन दिलबरन सिंह रमेश सोनी कुंजलाल पारस राम साहू प्रेमचंद देवांगन विकास गुर्जर लालमन सिंह संदीप देवचंद,राजेन्द्रराजवाड़े,दिलभरण,गिरसाय पैकरा,सशांक सिंह, शैलेन्द्र, विजय विश्वरंजन गुर्जर विभीषण यादव जितेंद्र यादव प्रियंशु यादव इन्दर यादव सतेंद्र गुर्जर अवधेश सिंह बृजेश काशी भूपेंद्र भारती अजेन्द्र गुर्जर अशोक यादव सोहन राम कुर्रे, दुर्गा गुप्ता, विजय कुमार नागवंशी, हरदयाल ,उमेश्वर गुर्जर ब्रिजराज गुर्जर अनित गुर्जर परसराम ओमिश जायसवाल बागेश्वर रामबुलारक सुमेरसाय रामरतन देवचंद हरदेव सिह संदीप फेकलु राम अगरसाय लालसय उजित शिवलाल गोपाल सुरेश कुमार गुलाबचंद राधेस्यम महेबर व सैकड़ों कार्यकर्त्ता व किसान भाई उपस्थित रहे।