सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसंबर तक…

सूरजपुर.   सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर 2022 तक  सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया किया जा रहा है। जिसमें सभी विभागों द्वारा ऑनलाइन प्राप्त होने वाले जन शिकायतों, सेवाओं वितरण आदि के निराकरण पर कार्यवाही की जायगी। इस दौरान शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा निवारण के लिए तहसील एवं ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किया जाएगा। श्रम पंजीयन शिविर, जाति निवास प्रमाण पत्र हेतु शिविर, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य मांगों, शिकायतों, समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।