सूरजपुर. जिला मुख्यालय के शासकीय बालक उच्चतर विद्यालय में जिला कोषालय सूरजपुर द्वारा आयोजित पुरानी पेंशन एवं नवीन अंशदायी योजना के विकल्प चयन के संबंध आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में के.एस.मरावी संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन अंबिकापुर सरगुजा संभाग द्वारा पुरानी पेंशन योजना के विकल्प चयन के संबंध में विस्तार से उपस्थित सभी कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों बताया गया एवं वित्त विभाग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया एवं कार्यालय से उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों के विकल्प से संबंधित पूछे गए समस्याओं का भी समाधान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कोष एवं लेखा से अनिल तिर्की उप संचालक, रामनारायण राम सहायक संचालक एवं कोषालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।