ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

रिश्तों का कत्ल : कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

Subhas Gupta

Sat, Oct 24, 2026

उदयपुर (सरगुजा)। जिस बेटे की उंगली थामकर पिता ने उसे चलना सिखाया, उसी कलयुगी औलाद के हाथ बुढ़ापे की लाठी बनने के बजाय मौत का फंदा बन गए। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 43 वर्षीय बेटे ने मामूली घरेलू विवाद में अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता मनिनाथ मझवार को लात-घूंसों से तब तक पीटा, जब तक कि उनकी सांसें नहीं थम गईं।

​आंगन में तड़पते रहे पिता, पत्नी के लौटते ही खुला खौफनाक राज

वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे की है। घर के आंगन में पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गई। आवेश में अंधे हो चुके परबल ने 70 साल के असहाय पिता पर बेरहमी से मुक्कों और लातों की बरसात कर दी। बुजुर्ग पिता की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। देर शाम जब मृतक की पत्नी घर लौटी, तो आंगन में पति की बेजान लाश देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

​वारदात के बाद पत्नी समेत हुआ फरार, आधी रात को पुलिस ने जयनगर से दबोचा

पिता की जान लेने के बाद आरोपी बेटा परबल पछतावे के बजाय अपनी पत्नी को लेकर मौके से फरार हो गया और जयनगर में जा छिपा। पुटा सरपंच नंदा राम की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस हरकत में आई और तुरंत घेराबंदी शुरू की गई। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए देर रात करीब 1 बजे आरोपी को जयनगर से धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

​इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह, एएसआई संजय गुप्त, पीएसआई भीखम लाल साहू, प्रधान आरक्षक संजय नागेश, आरक्षक रविन्द्र साहू, सुरजबली और नगर सैनिक नीरज साहू की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें