: नदी मछली मारने गया युवक की हुई मौत...
Sun, Dec 4, 2022
उदयपुर. ग्राम केसमा में रेण नदी मछली मारने गया युवक हादसा का शिकार हो गया. बताया जा रहा कि ग्राम केसमा निवासी राजनाथ 21 वर्ष दोपहर दो बजे बिजली खंभा से तार जोड़ते समय कटे हुए तरंगित तार से चिपककर नदी में गिर गया और और एक घंटा तक पानी में औंधे मुंह पड़ा रहा. उसका साथी घटना के दौरान करीब था उसी की सूचना पर परिजन पहुचकर ग्रामीणों की सहायता से नदी से निकाले तब तक युवक की सांसे चल रही थी. परिजनों ने 108 को फोन कर किया लेकिन देर से आने पर युवक को शाम को 7 बजे करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लाया गया. तब तक युवक की सांसे थम चुकी थी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है घटना की जानकारी उदयपुर पुलिस व कैदमा चौकी में दी गई है.
: 2 लाख के गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल...
Sun, Dec 4, 2022
सरगुजा. भारत फाइनेंस इन्कुलजन लिमिटेड बैक में कलेक्शन किये गये लाखो की रकम से 2 लाख रूपये को चोरी छिपे गबन करने के मामले में बैंक का कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेल दिया है. पूरा मामला इस तरह है भारत फाइनेंस इन्कुलजन लिमिटेड बैक लखनपुर में 4,65,565 रूपये का क्लेशन हुआ था जिसे कैशियर ने बैक के लॉकर में रखा गया था 03 दिसम्बर को लॉकर खोला गया तो उसमें 2 लाख रुपये कम था जबकि लॉकर में कोई तोड़ फोड़ नही हुआ था। चाभी से खोलकर पैसा निकाला गया था। बैंक कर्मचारियो से पूछताछ कर जांच पड़ताल करने पर पूर्व कैशियर राजेश साहू के उपर संदेह हुआ क्योकि पूर्व में महिला समुह के सदस्यो को पैसा वितरण न कर अपने पास रख लिया था. पुरे मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 454,379,381 के तहत अपराध दर्ज कर संदेही राजेश साहू को घेराबंदी कर पकड़ कड़ाई से पुछताछ किया गया जो अपराध की घटना घटित करना स्वीकार किया. आरोपी राजेश साहू आ० श्री गणपत लाल साहू उम्र 25 साल मोईडीह वार्ड नंबर 10 थाना शक्ति जिला शक्ति छ0ग0 ने चोरी गये रकम को घर में रखना बताया जिसके निशान देही पर चोरी गये नगदी रकम 200000/ रूपये बरामद कर आरोपी राजेश साहू को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अलरिक लड़का, सउनि अरूण गुप्ता, प्र०आर० नरेन्द्र जागड़े, प्र०आर० अनिल कामरे, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, जानकी प्रसाद राजवाड़े, अमरेश दास, सक्रिय रहे
: 47 वाहन चालकों का कटा चालान...बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चालको पर होगी कार्यवाही....
Sun, Dec 4, 2022
उदयपुर- लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने पुलिस द्वारा बगैर हेलमेट और तीन सवारी के साथ चलने वाले वाहन चालकों पर उदयपुर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही किया जा रहा है! विदित हो कि विगत 15 दिनों में लगभग आधा दर्जन सड़क दुर्घटना में उदयपुर थाना क्षेत्र में 4 लोग काल के गाल में समा चुके है तथा चार से पांच लोग घायल है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रायपुर उपचार हेतु रेफर किया गया है। लगातार हो रहे हादसों के बीच थाना प्रभारी उदयपुर धीरेन्द्र नाथ दुबे ने बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही जारी रखी है। शनिवार को डांडगांव साप्ताहिक बाजार में बिना हेलमेट तथा तीन सवारी चलने वाले 47 वाहन चालकों का चालान काटा गया इस दौरान उदयपुर पुलिस ने लगभग 20 हजार रूपये का समंस शुल्क वसुल किया है। थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजारों सहित उदयपुर आसपास मुख्य मार्ग में लगातार चालानी कार्यवाही जारी है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके साथ ही लोगों को हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने व यातायात नियमो के पालन के लिए समझाईश भी दी जा रही है।