: फरार 420 का आरोपी गिरफ्तार...डेढ़ साल से फरार था आरोपी बैक कर्मचारी...
Fri, Nov 4, 2022
मुंगेली. 420 के फरार आरोपी बैंक कर्मी को लोरमी पुलिस ने धर दबोचा है प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोरमी के जोतपुर निवासी योगेश कुमार टंडन नें 10 फरवरी 2021 को लोरमी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता तामस्कर टंडन द्वारा एयू फाइनेंस बैंक बिलासपुर से एक चार पहिया पिकअप वाहन फाइनेंस कराकर खऱीदा गया था. लोन की बकाया राशि को बैंक कर्मचारी संतोष राव के द्वारा वसूल किया जाता था. आरोपी संतोष राव के द्वारा बकाया राशि 95 हजार वसूल तो किया गया लेकिन प्रार्थी के लोन एकाउंट में जमा नही किया गया. आरोपी बैंक कर्मचारी के द्वारा प्रार्थी के लोन की रकम को अपनें पास रख लिया गया. जिस पर बैंक के द्वारा नोटिस जारी होनें पर पीड़ित नें मामले की रिपोर्ट लोरमी थानें में दर्ज कराई. जिस पर बैंक कर्मी के खिलाफ 420 का मामला पंजीबद्ध कर पतासाजी की जा रही थी लेकिन आरोपी डेढ़ साल से फरार चल था.मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस नें आरोपी को राधिका विहार,सीपर रोड़ सरकण्डा बिलासपुर से धरदबोचा है जहा पर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल भेज दिया है.
: ATM बूथ में तोड़फोड़....हुआ गिरफ्तार...
Fri, Nov 4, 2022
भिलाई. भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के एसबीआई एटीएम बूथ में घुसकर एक युवक ने जमकर तोडफ़ोड़ कर दिया. गुरुवार रात एटीएम बूथ में चोरी की नीयत से एक युवक घुस गया और वह एटीएम मशीन से पैसे निकालने की कोशिश करने लगा. जब सफल नहीं हुआ तो उसने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करते हुए मशीन को तोडने की कोशिश की. उसके बाद भी पैसा नहीं निकला तो एटीएम में तोड़फोड़ कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर छावनी पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के पावरहाउस में स्थित एसबीआई एटीएम में चोरी की कोशिश करने वाला आरोपी युवक शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे पकड़ा गया आरोपी युवक राजनांदगांव के चिखली थाना क्षेत्र के वार्ड 14 का रहने वाला है. आरोपी की पहचान सोनू दास मानिकपुरी, पिता दिगंबर दास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है युवक एटीएम के अंदर घुस कर तोडफ़ोड़ कर पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था. आरोपी युवक को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है
: नक्सलियो ने विधायक पर लगाये आरोप...
Fri, Nov 4, 2022
पखांजुर-नक्सलियो ने एक बार फिर अंतागढ़ विधायक अनूप नाग और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है इस बार नक्सलियो के दो साथियो के ढेर होने पर इसका जिम्मेदार इन दोनों को ठहराया है गौरतलब है कि विगत दिनों दो इनामी नक्सलियो को सुरक्षाबलो ने ढेर किया है जिसके बाद नक्सलियो ने भी पर्चा जारी करते हुए इस मुठभेड़ को एनकाउंटर बताया है और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे विधायक अनूप नाग और कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार बताया है. पर्चे में विधायक अनुप नाग पर लगे आरोप के बाद विधायक अनूप नाग ने इसका खंडन करते हुए कहा कि इसके पीछे विपक्ष का षड्यंत्र है और नक्सलियो द्वारा लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए विधायक ने कहा कि मैं कभी ये सब चीजो में ध्यान नही देता बल्कि सुबह उठने से लेकर रात सोते तक अपने क्षेत्र के विकास की गति को तेज करने और जनता की सेवा करने के बारे में सोचता हूँ. गौरतलब है की इसके पहले भी नक्सली ने विधायक अनूप नाग के नाम कई बार चेतावनी भरे पर्चे जारी किए है जिसके बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी इसबार पुनः विधायक के खिलाफ पर्चा जारी होने से प्रशासन अलर्ट हो गया है.
क्या है पूरा मामला
31 अगस्त की तड़के सुबह 4 बजे सुरक्षाबलो ने कड़मे के जंगल में दो इनामी नक्सलियो को ढेर किया जिसमें डीवीसी सचिव दर्शन और स्माल एक्शन टीम कमांडर जागेश ढ़ेर हुये, जहां से सुरक्षाबलो को हथियार और कई विस्फोटक भी बरामद हुए थे. ढेर हुए दोनो नक्सलियो पर सरकार ने आठ-आठ लाख रुपये के इनाम भी रखे थे.परन्तु इसके तत्काल बाद नक्सलियो के उत्तर बस्तर डिविजनल सचिव सुकदेव कौड़ो ने पर्चा जारी किया है जिसमे नक्सलियो ने इस पूरे घटना क्रम का खंडन करते हुए मुठभेड़ न बताकर एनकाउंटर बताया है नक्सलियो का दावा है कि सुरक्षाबलो ने नक्सलियो को मुठभेड़ में ढेर नही किया बल्कि पकड़कर गोली मारी है साथ ही दो और ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप भी नक्सलियो ने सुरक्षाबलो पर लगाया है साथ ही इसका पूरा जिम्मेदारी विधायक अनुप नाग और कांग्रेस पार्टी को ठहराया है.
कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
दो इनामी नक्सलियो के ढेर होने के घटना के बाद काँकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने मजिस्ट्रियल जांच आदेश भी दे दिए है मुठभेड़ की होगी दंडाधिकारी जांच और अंतागढ़ SDM के.एस. पैकरा को जांच अधिकारी बनाया गया है साथ ही पूरे घटना की जांच कर 15 दिन के भीतर निष्पक्ष जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है.