: कुपोषण दूर करने महिलाबाल विकाश ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को दी जानकारी
Thu, Sep 19, 2019
सचिन तायल
प्रतापपुर
महिला बाल विकास विभाग प्रतापपुर द्वारा संस्कृतिक भवन में कुपोषण के खिलाप जागरूकता का अभियान चलाया गया कुपोषण से होने वाली स्वास्थ्य संबंधित परेशानी को बचने के उपाय जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मुक्तानंद खूटे द्वारा कुपोषण के सम्बनध में पाँच सूत्र के विषय को विस्तार से बताया कि कुपोषण से कैसे बचा जा सकता है प्रतापपुर एसडीएम श्री cs पैकरा ने अपने उदबोधन में कहा कि गर्भावस्था में माता बहनो को खान पिन में ध्यान रखना चाहिये जिससे कि जच्चा एवम बच्चा स्वास्थ्य पैदा हो जिससे कुपोषण नही फैलेगा
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता
ने शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लोगो को लेने की अपील की जिससे हर बीमारी से बचा जा सके
कार्यक्रम में नगर पंचायत सीएमओ राजेश कुशवाहा त्रिभुवन सिंह बलबीर यादव कंचन सोनी एवं महिला बाल विकास समूह की महिलाएं उपस्थित थीं / कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी श्रीमती सरिता सिंह ने किया
/
: मंत्री के खिलाफ विधायक के बिगड़े बोल लोगो मे आक्रोश
Sun, Sep 15, 2019
सचिन तायल प्रतापपुर
रामानुजगंज विधायक वृहस्पति सिंह द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह पर भाजपा के प्रभाव में आकर काम करने सहित अनर्गल बयानबाजी को लेकर प्रतापपुर विधानसभा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर बयानों का विरोध निंदा करते हुए संगठन से कार्यवाही की मांग की,संगठन यदि इस अनुशासन
को संज्ञान में नहीं लेता हैं तो हम क्षेत्र के कार्यकर्ता हाइलेबल पर पार्टी फोरम पर बात रखेंगे और कार्यवाही की मांग करेंगे,प्रदेश के हर जिले के संगठन स्तर पर भी बात रखवाएँगे।मंत्री ब्लॉक प्रतिनधि अनिल गुप्ता ने कहा कि विधायक वृहस्पति सिंह का इस तरह का बयान निंदनीय है,अगर उनकी कोई नाराजगी है तो बात पार्टी फोरम रखनी चाहिए न कि सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने का प्रयास है।जिला कांग्रेस के जिला प्रतिनिधि व कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष इम्तियाज जफर ने कहा कि विधायक वृहस्पति सिंह डॉ. प्रेमसाय सिंह जैसे सहज स्वभाव
के धनी व्यक्ति के खिलाफ किस कारण से बयान दे रहे हैं यह तो वही जानेंगे लेकिन उनका यह कृत्य पार्टी की गाइडलाइन के विपरीत और अनुशासन हीनता है।उन्हें पार्टी फोरम में बात रखनी थी न कि सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी,यह उचित नहीं है।बयानबाजी से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री के पद की गरिमा व डॉ. प्रेमसाय सिंह के सरल स्वभाव व व्यक्तित्व का ध्यान रखना चाहिए था
संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी फोरम में बात रखेंगे और अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग करेंगे
डॉ. प्रेमसाय के खिलाफ कोई षडयंत्र तो नहीं के जवाब में इम्तियाज जफर ने कहा कि उच्च स्तर पर इस तरह की कोई बात नहीं है,संगठन के साथ सीएम सभी इनके काम से खुश हैं,पूरे प्रदेश में सिर्फ वृहस्पति सिंह ही एक हैं जो स्वतः ही षडयंत्र रचने में लगे हैं।वृहस्पति सिंह अपने बयानों का खंडन नहीं करते हैं या संगठन कार्यवाही नहीं करती है तो अगला कदम क्या के जवाब में कांग्रेसियों ने कहा कि यह वृहस्पति सिंह के विवेक पर निर्भर करता है,हम संगठन के पास जाएंगे उम्मीद है पार्टी की सोच के हिसाब से संगठन निर्णय लेगा।उन्होंने कहा कि अगर अब फिर से कोई बयानबाजी हुई तो कार्यवाही को लेकर हम अलग रास्ता अपनाएंगे क्योंकि यह हमारे नेता के सम्मान का सवाल है।कांग्रेसियों ने कहा कि वे हर स्थिति में डॉ. प्रेमसाय सिंह के साथ हैं तथा उनके सम्मान के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
अनिल गुप्ता,पप्पू जफर,नरेंद्र गर्ग,अशोक जायसवाल,बनवारी लाल गुप्ता,मुकेश गर्ग,कंचन सोनी,संजीव श्रीवास्तव,बलबीर यादव,त्रिभुअन सिंह,फकरुद्दीन अंसारी,विपिन जायसवाल,मिक्की यादव,अवधेश सिंह,मासूम इराकी,गोल्डन इराकी,विक्कू गुप्ता,बिगनेश्वर राम,भानु गुप्ता,अयोध्या प्रासाद पांडे,शिबनन्दन सिंह
: सूरजपुर के नये एसपी श्री राजेश कुकरेजा ने किया पदभार ग्रहण
Mon, Aug 19, 2019
सचिन तायल सूरजपुर
जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार सोमवार 19 अगस्त को ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री कुकरेजा ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा इसके पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, महासमुंद, दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग में पदस्थ रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी चंचल तिवारी, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोनी, डीएसपी रामृश्रंगार यादव, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा सहित जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।