: प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 दिसम्बर को..डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 12 पदों पर होगी भर्ती..
Mon, Dec 24, 2018
अम्बिकापुर
- नवनिर्मित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द अम्बिकापुर में 27 दिसम्बर 2018, गुरूवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक बहुउद्देशीय शिक्षण समिति अम्बिकापुर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उप संचालक रोजगार ने बताया है कि अम्बिकापुर एवं लुण्ड्रा में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त 6-6 अर्थात् कुल 12 पदों की पूर्ति की जाएगी। इसके लिए संबंधित की शैक्षणिक योग्यता स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा इन्हें संभावित मासिक वेतन 8000-15000 रूपए दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इन पदों पर भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों से शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन की मूलप्रति एवं इन सभी की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 27 दिसम्बर 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित होने कहा है।
: 26 नवम्बर को मनाया जाएगा संविधान दिवस
Sat, Nov 24, 2018
बलरामपुर- डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगिकृत किया गया था। कलेक्टर श्री हीरालाल नायक ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि 26 नवम्बर 2018 को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कराया जावे तथा इस कार्यक्रम का विस्तृत प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा आम जनता तक भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों एवं दायित्वों का संदेश पहुंच सके। भारत सरकार द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवम्बर 2018 को सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं सभी शासकीय कार्यालयों में भारतीय संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा जाएगा। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के छात्रों में संविधान के प्रति जागरूकता के लिए मॉक पार्लियामेंट निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं व्याख्यान आयोजित किये जायेंगे। साथ ही संवैधानिक प्रावधानों के संबंध में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के बाद राहुल गांधी का सरगुजा आगमन..
Fri, Nov 16, 2018
अंबिकापुर-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सरगुजा पहुचकर चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। दरिमा में आयोजित सभा के लिए कांग्रेसी युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह विशेष विमान से दरिमा हवाई अड्डा आएंगे वहां से कोरिया जिले के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.45 पर पुनः दरिमा आएंगे। राहुल गांधी लुंड्रा,सीतापुर और अम्बिकापुर विधानसभा के संगम स्थल दरिमा के साक्षरता स्टेडियम में 50 मिनट रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका दूसरा सरगुजा आगमन है। सभा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। एसपीजी की टीम सभास्थल को अपनी कस्टडी में लेकर तैयारियां करा रही है। एसपीजी की देख रेख में राहुल गांधी के आने और जाने का मॉक ड्रिल किया गया। तो वही प्रधानमंत्री की सभा के 24 घण्टे के भीतर राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेसी खासे उत्साहित हैं।