ब्रेकिंग

सिगड़ी की जहरीली गैस बनी काल: बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी सहित 3 की मौत..

बिहारपुर ने खोया अपना सेवाभावी चिकित्सक,डॉ. शैलेंद्र अग्रहरी का आकस्मिक निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार...

गोवर्धन पर्वत दियागढ़ धाम में भव्य महाशिवरात्रि भजन मेला व विशाल भंडारा संपन्न..

महाशिवरात्रि पर गोवर्धन पर्वत दियागढ़ धाम में भव्य भजन मेला...

सूचना

आकस्मिक निधन : बिहारपुर ने खोया अपना सेवाभावी चिकित्सक,डॉ. शैलेंद्र अग्रहरी का आकस्मिक निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Pappu Jayswal

Wed, Feb 18, 2026

सूरजपुर. जिले के अंतिम व अतिदूरस्थ क्षेत्र विकासखंड ओडगी के चाँदनी बिहारपुर से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। वर्ष 2010 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर में पदस्थ सेवाभावी चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र अग्रहरी का 17 फरवरी 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रातः लगभग 7:15 बजे उन्हें अचानक पहली बार स्ट्रोक (मस्तिष्काघात) आया। घटना इतनी अचानक और गंभीर थी कि संभलने अथवा उपचार की पर्याप्त व्यवस्था करने का अवसर भी नहीं मिल सका। दिनभर स्थिति गंभीर बनी रही और अंततः शाम तक उन्होंने अंतिम श्वास ली। डॉ. अग्रहरी पिछले लगभग 16 वर्षों से बिहारपुर जैसे दूरस्थ एवं आदिवासी अंचल में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच उन्होंने हजारों मरीजों का उपचार किया। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वे केवल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि एक संरक्षक और मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते थे।उनके निधन की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शोक का माहौल रहा और लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतने वर्षों तक निस्वार्थ सेवा देने वाले चिकित्सक का इस तरह अल्प आयु में असमय चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ. शैलेंद्र अग्रहरी का निधन न केवल स्वास्थ्य विभाग के लिए, बल्कि पूरे चाँदनी बिहारपुर एवं ओडगी क्षेत्र के लिए एक गहरा आघात है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें