ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

पति पत्नी सहित मासूम की मौत : सिगड़ी की जहरीली गैस बनी काल: बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी सहित 3 की मौत..

Rajesh Soni

Wed, Feb 18, 2026

सूरजपुर. ठंड से बचने की कोशिश एक हंसते-खेलते परिवार के लिए काल बन गई। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत चन्द्रपुर में मंगलवार रात बंद कमरे में सिगड़ी जलाकर सोए पति-पत्नी और उनकी चार वर्षीय मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। आज सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचे लोगों ने देखा कि तीनों अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जांच में कमरे में भरी जहरीली गैस, संभवतः कार्बन मोनोऑक्साइड, को मौत का कारण माना जा रहा है। बताया गया कि जिस कमरे में परिवार सो रहा था, उसमें न खिड़की थी और न ही रोशनदान। रातभर सिगड़ी से निकली गैस कमरे में भरती गई और तीनों की सांसें थम गईं। मृतकों में 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और चार साल की मासूम बेटी शामिल हैं।

एक साथ उठीं तीन अर्थियां...

आज जैसे ही तीनों की मौत की खबर सामने आई गांव शोक में डूब गया। एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार कवल सिंह मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव का था, परिवार खुशहाल था, लेकिन एक छोटी सी असावधानी ने सब कुछ छीन लिया। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। हर घर में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा है और लोग अफसोस जता रहे हैं कि यदि कमरे में वेंटिलेशन की व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा टल सकता था।

विधायक ने मौके पर पहुंच संवेदना व्यक्त की

घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी तत्काल चन्द्रपुर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। विधायक ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मुआवजा प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की ओर से उपलब्ध प्रावधानों के तहत हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।परिजनों का हाथ थामकर उन्होंने ढांढस बंधाया और ग्रामीणों से अपील की कि ठंड के मौसम में सिगड़ी या अंगीठी का उपयोग करते समय कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन अवश्य रखें। बहरहाल दुख की इस घड़ी में विधायक की सक्रियता और संवेदनशील मौजूदगी ने परिवार को संबल प्रदान किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें