: कन्या महाविद्यालय में 55 वां राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन...
Wed, Sep 25, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में 55 वा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में बाल विवाह जैसी कुरीतियों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं सेविकाओं के समाज के प्रति कर्तव्य से अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा व्यक्तित्व के विकास एवं समाज कल्याण की बात कही गई। डॉक्टर धनंजय पांडे सहायक अध्यापक ने स्व रचित कविता के द्वारा स्वयं सेविकाओं को समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉक्टर विनोद कुमार साहू ,पुनीत गुप्ता दिग्विजय सिंह ,रोहित सेठ, डॉक्टर एच सी पांडे एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
: स्वच्छ भारत सांस्कृतिक उत्सव का हुआ आयोजन...
Mon, Sep 23, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम पंचायत बोझा में ’’स्वच्छता ही सेवा 2024’’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र की समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। तत्पश्चात विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता पर आधारित लघु नाटिका ’’स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता’’ प्रस्तुत किया गया। इसी कार्यक्रम अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कराया गया। बच्चों के द्वारा चित्रकला रंगोली ,खेल कुद में रस्साकसी, बोरा दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोझा के बच्चों के द्वारा स्वच्छता रैली के साथ नारेबाजी कर गांव में भ्रमण किया गया तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। तथा ग्राम पंचायत की ओर से प्रत्येक बच्चों को एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान कर उन्हें एक पेड़ मां के नाम की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए स्कूल के छात्र-छात्राओं को एक पौधे को देते हुए अपने घर में लगाकर उसकी सुरक्षा करने का दायित्व दिया गया तथा अपने घर के आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मिर्झा, जिला समन्वयक श्री रोहित सुर्यवंशी यूनीसेफ सूरजपुर एवं संकुल समन्वयक जनपद पंचायत -ऑर्डिनेटर संजय जायसवाल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अब्दुल अंसारी, शाला विकास समिति अध्यक्ष धनेश्वर राजवाड़े, ग्राम सरपंच कमलेश सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक राधेश्याम सिंह एल. पी. तिवारी सांस्कृतिक गतिविधि हेतु आलोक लकड़ा प्राचार्य शिक्षकगण एवं गांव के वरिष्ठ जन शामिल थे।
: कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर की बैठक...
Mon, Sep 23, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजग होकर कार्य करें। असामाजिक तत्वों के द्वारा की जाने वाली वारदातों, घटनाओं एवं विवादों पर पैनी नजर रखने कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने और अप्रिय स्थिति निर्मित होने की दशा में त्वरित रूप में कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने आपसी समन्वय एवं सहयोग को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी एसडीएम एवं एसडीओपी तथा तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कार्य करने को कहा । जिले में शांति व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द्र कायम रखने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के लिए कहा। जिले में कहीं पर सड़क दुर्घटना के कारणों पर ध्यान रखते हुए उनको रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने को कहा साथ ही ऐसी घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत प्रदान करने के लिए कहा।