: एसपी ने प्रधान आरक्षकों की बैठक लेकर थाना के कार्यो में इंपू्रूवमेंट लाने दिए निर्देश…
Fri, Jun 30, 2023
सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक आई कल्याण ऐलिसेला ने जिले के थाना-चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी प्रधान आरक्षकों को अपनी कार्यशैली में और सुधार करने, लंबित प्रकरणों की जांच में तेजी लाते हुए मामलों का जल्द निराकरण करने, अवैध कार्यो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने, सौपें गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने एवं कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना के रिकार्डों का संधारण दुरुस्त रखे, असामाजिक तत्व एवं गुंडा सूची को अद्यतन करें, आमजनों के शिकायतों की जांच गंभीरतापूर्वक करने, जमीन संबंधी विवाद की सूचना पर त्वरित एक्शन लेने, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ ही बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। मामले की विवेचना तथा जांच के दौरान लिए गए कथन में विवेचक का नाम, पद स्पष्ट उल्लेख करने, छोटी-छोटी घटना पर नजर बनाए रखने, ऑपरेशन ईगल के तहत अधिक से अधिक स्थाई वारंटों की तामीली किए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रधान आरक्षकों को कहा कि आप विभाग के महत्वपूर्ण अंग है इसी के अनुरूप अनुशासित एवं कर्तव्य के प्रति सतर्क होकर ड्यूटी संपादित करें तथा थाने के कार्य में और इंप्रूवमेंट लाने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
: निर्वाचन कार्यालय हेतु संविदा भर्ती 10 जुलाई तक
Fri, Jun 30, 2023
सूरजपुर
. जिला निर्वाचन कार्यालय हेतु संविदा एक मुस्त वेतन पर 05 पद सहायक ग्रेड 03 के एवं कलेक्टर दर पर 02 पद भृत्य के तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के लिए कलेक्टर दर पर 03 पद भृत्य के लिए 30 नवम्बर 2023 तक के अवधि के लिए नियुक्त किये जाने स्वीकृति प्रदान किये जाने पर 10 जुलाई 2023 तक व्यक्तिगत रूप से कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कम्पोजिट बिल्डिंग के प्रथम तलं कक्ष क्रमांक 16 जिला कार्यालय सूरजपुर में आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन नमूना पद आरक्षण एवं विज्ञापन की शर्तें आदि सूरजपुर जिले के वेबसाईट
www.surajpur.gov.in
पर देेखी जा सकती है।
: 05 जुलाई को लाइवलीहुड कॉलेज में वाक इन इन्टरव्यू
Fri, Jun 30, 2023
सूरजपुर
. जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु योग्य व अनुभवी अतिथि प्रशिक्षकों का इम्पैनल किये जाने हेतु किये जाने 05 जुलाई 2023 को वाक इन इंटरव्यू रखा गया है। प्रत्येक सेक्टर कोर्स अंतर्गत 02-02 प्रशिक्षक का चयन हेतु इस प्रकार है।
निर्माण सहायक इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर-मोबाइल फोन हार्डवेयर मरम्मत तकनीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर-सौर पैनल स्थापना तकनीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर-फील्ड तकनीशियन-एसी, हेल्थकेयर-जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता आईटी आईटीईएस-घरेलू डाटा एंट्री ऑपरेटर, सौंदर्य और कल्याण- सौंदर्य चिकित्सक, संस्करण प्लंबिंग-प्लंबर जनरल, परिधान निर्मित एवं घरेलू साज-सज्जा- सिलाई मशीन संचालक, ऑटोमोटिव ऑटोमोटिव सर्विस तकनीशियन लेवल-3, ऑटोमोटिव ऑटोमोटिव सर्विस तकनीशियन लेवल-4, ऑटोमोटिव ऑटोमोटिव सेवा तकनीशियन स्तर (2-3 व्हीलर), ऑटोमोटिव-टेक्सी ड्राइवर, प्रबंधन एवं उद्यमिता और व्यावसायिक फायर-फाइटर, प्रबंधन एवं उद्यमिता और व्यावसायिक कार्यालय सहायक, प्रबंधन एवं उद्यमिता और पेशेवर-निहत्थे सुरक्षा गार्ड, पर्यटन और आतिथ्य - फ्रंट ऑफिस कार्यकारी है। पंजीयन एवं दस्तावेज सत्यापन का समय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व साक्षात्कार का समय दोपहर 02 बजे किया जाना है।
विस्तृत जानकारी हेतु जिले की वेब साईड
www.surajpur.gov.in
अथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।