: बस और बाइक की भिड़ंत..बाइक सवार जख्मी..
Sun, Jun 25, 2023
बिहारपुर. बस और बाइक की भिड़ंत से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए. सूरजपुर से उमझर मार्ग पर चलने वाली कुंवर बस क्रमांक सीजी 15 ए बी 0285 बाक घाट के पास विपरीत दिशा आ रही बाइक जा भिड़ी जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है बताया जा रहा नया सोल्ड बाइक तेज रफ्तार से बिहारपुर की ओर से आ रही थी तभी बाक घाट के पास अनियंत्रित होकर बस से जा भिड़ी. जिससे बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें ओड़गी अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उपचार किया जा रहा जिसमे एक की हालत नाजुक बताई जा रही. पुलिस मौके पर पहुचकर जख्मी युवकों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
: महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी...आरोपी गिरफ्तार...
Sun, Jun 25, 2023
सूरजपुर.सूरजपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते 1 जून के बाद अज्ञात व्यक्ति फोन कर उससे अश्लील बात करता है और एक फेसबुक एकाउन्ट बनाकर उसमें मेरा फोटो लगाया है जो मेरा नहीं है। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 509(ख) भादसं व 66(सी) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान नई तकनीक की मदद लेते हुए जानकारी निकाला जो पाया कि आरोपी मुकिम मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी सिंगरौली मध्यप्रदेश के द्वारा फर्जी आईडी बनाया है जिसे दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
: 10 नग गांजा के पौधों के साथ एक गिरफ्तार...
Sun, Jun 25, 2023
सूरजपुर. प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भरदा निवासी लोकनाथ सिंह अपने बाडी में अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा लगाया है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाना प्रतापपुर की पुलिस ने मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची जहां लोकनाथ सिंह पिता स्व. गणेश सिंह उम्र 38 वर्ष को तलब कर उसके बाड़ी से 10 नग गांजा का पौधा कीमत 1,54,272 रूपये का पाए जाने पर उसे जप्त कर धारा 20(ए)(आई) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।