: चोरी के 5 आरोपियों को झिलमिली पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Thu, Jun 1, 2023
सूरजपुर. दिनांक 29.05.23 को ग्राम मसिरा निवासी बलराम जेना ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम मोहली में बिजली टावर में लगने वाले 28 नग एंगल को 18.04.23 को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी लिया गया। वहीं दूसरे मामले में माड़ा सिंगरौली निवासी सीताराम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते 22 व 28 मई को भैयाथान-प्रतापपुर मार्ग में पुलिया निर्माण में लगने वाले 27 नग सेटिंªग प्लेट को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। दोनों मामले की रिपोर्ट पर पृथक-पृथक धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) ने अज्ञात चोर की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी झिलमिली को दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने के दौरान मुखबीर की सूचना पर भैयाथान चौक में एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन को चेक किया गया जिसमें लोहे का सेट्रिंग प्लेट व लोहे का टावर एंगल लोड़ पाया गया, चालक रामलाल दुबे उर्फ मनोज पिता स्व. प्यारेलाल दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम डकईपारा, थाना पटना जिला कोरिया से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों स्थानों से चोरी की वारदात को अंजाम दिये, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश तिवारी उर्फ मोटू पिता परमेश्वर तिवारी उम्र 23 वर्ष ग्राम कोरंधा, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजा, सुमेश्वर सिंह उर्फ सुदामा पिता बिहारी सिंह उम्र 19 वर्ष ग्राम संबलपुर, थाना जयनगर, मनोज उर्फ थलेश्वर पेंकरा पिता साहित राम उम्र 22 वर्ष ग्राम डकईपारा, थाना पटना व हरिराम पैंकरा पिता सुखदेव पैंकरा उम्र 23 वर्ष ग्राम डकईपारा, थाना पटना को पकड़ा। दोनों मामले में पुलिस ने चोरी का 28 नग एंगल व 27 नग सेन्ट्रिंग प्लेट कुल कीमत 1 लाख 21 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व एक मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली नरेन्द्र सिंह, एसआई हिम्मत सिंह शेखावत, एएसआई पास्कल लकड़ा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र यादव, अलबिनुस तिर्की, आरक्षक राकेश सिंह, हेमन्त सिंह, भीमेश आर्मो, अवधेश पैंकरा सक्रिय रहे।
: चोरी के कबाड़ सहित 1 गिरफ्तार, थाना भटगांव पुलिस की कार्यवाही
Thu, Jun 1, 2023
सूरजपुर. बीते 18 मई को थाना भटगांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी देवानंद के घर पास बाड़ी से करीब 4 टन कबाड़ कीमत 2 लाख 80 हजार रूपये व एक पिकअप वाहन बरामद कर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर आरोपी देवानंद सोनी व सुरेन्द्र सोनी निवासी इंदिरा कालोनी भटगांव को गिरफ्तार किया था, वहीं मामले में आरोपी रामानंद सोनी फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) व पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी करते हुए थाना भटगांव पुलिस ने आरोपी रामानंद सोनी पिता सुरेन्द्र सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी इंदिरा कालोनी थाना भटगांव को गिरफ्तार किया, आरोपी के निशानदेही पर सीएचपी वर्कशाप के पीछे झाड़ी से एसईसीएल में उपयोग होने वाला बड़ा पाईप रोलर 10 नग, छोटा पाईप रोलर 24 नग व लोहे का छोटा पट्टा 14 नग करीब 3 क्विंटन कबाड़ कीमत 21 हजार रूपये का बरामद किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एसआई बीएम गुप्ता, प्रधान आरक्षक पूरनचंद राजवाड़े, पूरनचंद राजवाड़े, सुन्दरलाल, करन नेताम, शत्रुधन पोर्ते, आरक्षक मनोज जायसवाल, विनोद प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, कमलेश्वर सिंह व भोला शंकर राजवाड़े सक्रिय रहे।
: हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र किया गया वितरण...
Thu, Jun 1, 2023
सूरजपुर
. जिले में वनों की रक्षा एवं लघु वनोपज संग्रहण हेतु ग्रामीणों को अधिकार प्रदत्त किये जाने की दृष्टि से 169 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत प्रकरण तैयार कर मान्यता पत्र वितरिण किया गया है। जिले में 646 सामुदायिक वन अधिकार पत्र का प्रकरण तैयार कर मान्यता पत्र वितरण किया गया है। जिले में निवासरत् ग्रामीण जन जिन्हें वन अधिकार की पात्रता थी, किन्तु पूर्व में किन्ही कारणों से उनके व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र का दावा निरस्त कर दिया गया था। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर पुनः ऐसे निरस्त प्रकरणों पर पुनः समीक्षा कर 1186 पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण किया गया है।