: अनियंत्रित गिट्टी लोड हाइवा हुई दुर्घटना ग्रस्त , चालक जख्मी
Sun, Jun 3, 2018
अजय तिवारी
ओड़गी-ब्लॉक मुख्यालय ओड़गी स्थित भोडिया बाबा मंदिर के समीप गिट्टी लोड हाइवा अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई जिसमें वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा वाहन चालक को भी गम्भीर छोटे आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन क्रमांक CG 15 AC 5217 वाहन स्वामी नीति सुमन प्रजापति निवासी केदारपुर,अम्बिकापुर जो कि बरियो से गिट्टी लोड करके खर्रा स्थित डामर प्लांट जा रहा था वह ओड़गी भोड़ीया बाबा मंदिर के आगे महज 100 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वाहन चालक नासिर राम सोनवानी पिता अहिबरन राम सोनवानी निवासी पंडरा पाठ तहसील बगीचा को गम्भीर छोटे आई है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय सूरजपुर में चल रहा है तो वहीं ग्रामीणों का कहना है की ओड़गी से जितनी भी हाइवा गाड़िया गिट्टी लेकर गुजरती है उनकी गति इतनी अत्यधिक होती है अगर सामने कोई भी आ जाए तो उसको बचा पाना मुश्किल है लिहाजा इस घटना में मुख्य कारण तेज गति ही निकला, ग्रामोनो का मानना है कि जितनी भी गाड़िया गिट्टी लेकर आती है उनके वाहन चालक अधिकांश शराब के नशे में धुत्त रहते है जिससे हमेशा ही दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। यह घटना यदि 4 मीटर आगे हुआ होता तो कई जाने जा सकती थी ।
वहीं कुछ जानकारों का कहना यह है की जितनी भी हाइवा वाहन गिट्टि लेकर आती है उससे सम्बंधित पीटपास उनके पास उपलब्ध नही होते है जिस कारण ही इन वाहन चालको को यह भय बना रहता है की ओड़गी मुख्य मार्केट से लेकर थाना के बीच मे कोई इनको रोककर पिटपास जांच न करे जिससे इनका पोल कहीं खुल न जाये ।इस सम्बंध में जानकारी लेने हेतु थाना प्रभारी ओड़गी से उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नही हो सका।तेजगति ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण है ।यदि इन पर अंकुश नही लगाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है जिसमे कई जाने भी जा सकती है ।
अवधेश गुर्जर
पीसीसी सदस्य कांग्रेस पार्टी
ओड़गी
हाइवा वाहन में क्षमता से ज्यादा गिट्टी लोड था तथा इसकी गति भी बहुत तेज थी जिस कारण ही यह घटना घटित हुई है ।
धर्मराज पावले
बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 08
: 50 हजार रूपये के मादक उत्तेजक दवाईयों के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
Sun, Jun 3, 2018
सूरजपुर- पुलिस अधीक्षक के जिले में सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों एवं नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के सख्त निर्देश पर स्पेशल पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर भारी मात्रा में नशीली दवाईयां कैप्सूल बेचने के फिराक में आकाश गुप्ता उर्फ लाली नील कमल गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी रामानुजनगर से मादक उत्तेजक नशीली दवाईयां स्पास्मो प्रोक्सीविन प्लस 2592 नग कैप्सूल कीमती करीब 50 हजार रूपये को बरामद किया, रामानुजनगर पुलिस ने धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश जेल भेजा गया! पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर रामेन्द्र सिंह, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी सरफराज फिरदौसी, एसआई निर्मल वर्मा, चित्रलेखा साहू, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैकरा, गुड्डू कुशवाहा, आरक्षक दिनेश ठाकुर, कृष्णकांत पाण्डेय, श्याम सिंह, सतेन्द्र दुबे, विकास पटेल, महेन्द्र प्रताप सिंह, जगत पैंकरा, विलोन बड़ा, मोहम्मद अकरम, देवदत्त दुबे एवं रावेन्द्र पाल सक्रिय रहे।
: पंपापुर चौक रिंग रोड मेंआज फिर हुआ जानलेवा हादसा
Sun, Jun 3, 2018
शमरोज खान
सूरजपुर-सूरजपुर में सड़क हादसा रुकने का का नाम नहीं ले रहा है आज सुबह फिर से एक बाइक सवार 20 वर्षीय युवा सान्तु साहू पिता अशोक साहु निवासी पम्पापुर की हाइवा ट्रेलर से टकराकर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया है।सड़क हादसे से नाराज ग्रामीणों के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल पार्षद अनिल साहू जयशंकरधनकुमारी और एल्डरमेन आनंद सोनी रामजी साहू के द्वारा सांकेतिक धरने पर बैठ गये इनकी मांगे थी की pwd विभाग के द्वारा रिंग रोड में पड़ने वाले समस्त चौक-चौराहों पर गति अवरोधक/ रेडियम पट्टिका ड्रम एवं एप्रोच सड़क की ऊंचाई समांतर करने के साथ साथ अन्य सुरक्षा उपाय अति शीघ्र करने हेतु कहा गया।
सांकेतिक धरना देकर की सुचना पर तहसीलदार सूरजपुर नंद जी पांडये के द्वारा 3 दिवस के भीतर उपाय किये जाने आश्वाशन के बाद सांकेतिक धरना समाप्त किया गया।इस दोरान पार्षद धनकुमारीजयशंकर अनिल साहू एल्डरमेन आनंद सोनी व्यवसाई रामजी साहू विक्की सोनवानी रमेश साहू संत राम सहित काफी संख्या में नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे