: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अवैध रूप से धान परिवहन करते 130 बोरा धान सहित दो पिकअप वाहन पकड़ा किया तहसीलदार को सुपुर्द...
Admin
Thu, Jan 11, 2024
बिहारपुर चाँदनी. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से जारी है जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस बार प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान का समर्थन मूल्य 31 रुपए निर्धारित किया है। वहीं धान खरीदी की मात्रा को भी बढ़ा कर 21 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है। धान का समर्थन मूल्य अधिक होने की वजह से अवैध रूप से समथर्न मूल्य पर धान खपाने के लिए सभी क्षेत्रों में बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं जो अवैध रूप से धान खपाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश के वाबजूद भी बिहारपुर क्षेत्र मे अवैध धान रूप लगातार खपाने कामियाब है बिचौलिए धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जगह-जगह चेकिंग पाइंट बनाए गए हैं जहां वाहनों की सघन जांच की जा रही है। लेकिन में बिहारपुर क्षेत्र उच्च स्तर अधिकारी अवैध रूप धान परिवहन करने वाले के साथ कंधे से कंधे मिलाकर अवैध रूप धान परिवहन करवा रहे है आज छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश बार्डर से दो पिक अप अवैध धान को करके धान खरीदी केंद्र मोहरसोप मे खपाने ले जा रहे थे। आज सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैश एंव अवध पाठक, विजय गुर्जर, पुनित पाठक, चन्द्रदेव विश्वकर्मा सहित टहलने निकले थे इसी दौरान बिहारपुर की ओर से दो पिकअप वाहन क्र. UP64T0277एवं MP66G2028 सुरजपुर कि ओर ओ रही है थी तभी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैश ने उक्त वाहनो को रोकवाने कोशिश किये वाहन चालक जब नही रूका तो उक्त वाहनो का पिछा किये तो। अंत मे ग्राम पंचायत खैरा से करौटी ए की ओर जाने वाले मार्ग मे मुख्य मार्ग बिहारपुर से सुरजपुर पहुंच मार्ग से लगभग एक किलो मीटर पर जाकर पकड़ कर नायब तहसीलदार बिहारपुर संजय शर्मा को फोन किए एवं पुलिस थाना प्रभारी चाँदनी जे एन को भी फोन के माध्यम से जानकारी दिए तब नायब तहसीलदार संजय शर्मा मौके पर जाकर अवैध धान सहित दो पिकअप वाहन को जब्त करके
कार्रवाई में कुल 130बोरा धान जब्त किया गया है, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना चाँदनी को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन