ब्रेकिंग

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने टीम गठित 

गर्मी के मद्देनजर जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 से बंद रहेंगे स्कूल 

पीएम ग्राम सड़क योजना फेस-4 के  76 सड़कों का भूमिपूजन

विशालपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार..

सड़क पर खून, अस्पताल में ताला, घायल युवक को घंटों नहीं मिला इलाज, ग्रामीणों ने बाइक से पहुंचाया अस्पताल.

सूचना

बाल विवाह : अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने टीम गठित 

Rajesh Soni

Sat, Apr 18, 2026

सूरजपुर.अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त 6 विकासखंडों में उड़नदस्ता दलों का गठन किया है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कानूनन प्रतिबंधित है। इसी के अनुपालन में ये दल अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे और सूचना प्राप्त होते ही संबंधित स्थान पर पहुंचकर बाल विवाह रोकना सुनिश्चित करेंगे। सूरजपुर विकासखंड में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं लटोरी के नेतृत्व में दल गठित किया गया है, जिसमें परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी सूरजपुर एवं जयनगर, चौकी प्रभारी बसदेई व लटोरी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर सुश्री रीता सिंह, सरपंच, सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। रामानुजनगर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी, संरक्षण अधिकारी अखिलेश सिंह, चाइल्ड लाइन व केश वर्कर प्रकाश राजवाड़े सहित क्षेत्र के सरपंच, सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दल में शामिल हैं। प्रेमनगर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तारा, सलका व तारकेश्वरपुर, संरक्षण अधिकारी सुश्री प्रियंका सिंह तथा आउटरिच वर्कर श्रीमती आरती राजवाड़े सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।ओडगी विकासखंड में तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी ओडगी व चांदनी, चौकी प्रभारी कुदरगढ़, चाइल्ड लाइन काउंसलर जनार्दन यादव, केश वर्कर श्रीमती यशोदा गुप्ता सहित क्षेत्र के सरपंच, सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दल में हैं।  भैयाथान में तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी भैयाथान, चौकी प्रभारी चेन्द्रा, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अंजनी साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मिलित हैं। प्रतापुपर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी प्रतापुपर, रमकोला व चंदौरा, चौकी प्रभारी रेवटी व खड़गवां, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी अमित कुमार मारिया, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर दिनेश यादव सहित क्षेत्र के सरपंच, सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलने पर उड़नदस्ता दल तत्काल स्थल पर पहुंचे और विवाह रुकवाना सुनिश्चित करे, जिससे जिले को बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें