ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

घर-घर विराजेंगे महाराजा अग्रसेन : सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

Rajesh Soni

Thu, Oct 8, 2026

सूरजपुर। सूरजपुर के अग्रवाल समाज ने इस वर्ष की अग्रसेन जयंती को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए एक अत्यंत प्रेरक और अनूठी पहल की शुरुआत की है। समाज के हर एक घर को महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों, त्याग और सामाजिक समरसता के सूत्र से जोड़ने के लिए 'घर-घर महाराजा अग्रसेन' अभियान का भव्य आगाज किया गया है। इसके तहत समाज के प्रत्येक परिवार तक महाराजा अग्रसेन जी की ससम्मान प्रतिमा पहुंचाई जाएगी, जिसका विमोचन जयंती महोत्सव के गरिमामय मंच से समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में किया गया।

​इस पूरे अभियान को सेवा का अनोखा रूप देते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल ने घोषणा की है कि वे अपने आगामी जन्मदिवस के पावन अवसर पर समाज के सभी परिवारों को महाराजा अग्रसेन जी की यह पावन प्रतिमा स्वयं सप्रेम भेंट करेंगे।

​विमोचन समारोह के दौरान समाज के वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के कालजयी 'एक ईंट और एक रुपया' के सिद्धांत को याद करते हुए कहा कि वे केवल हमारे आराध्य नहीं, बल्कि समाजवाद, समानता और परस्पर सहयोग के वैश्विक प्रेरणास्रोत हैं। इस पहल के माध्यम से नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कारों और अग्रवाल समाज की समृद्ध विरासत से सीधे जुड़ सकेगी।

​इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव राजेश महलवाला, आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग, नवयुवक समिति अध्यक्ष गौरीश जिंदल और कोषाध्यक्ष संजय केजरीवाल सहित उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग, अंकुर गर्ग, स्वयं गोयल, रजत अग्रवाल, कान्हा जिंदिया और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, युवा और समाज के वरिष्ठजन बने। सभी ने इस पहल को समाज को एकजुट और सेवाभावी बनाने की दिशा में एक युगांतरकारी कदम बताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें