ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

कांग्रेस का 'काला दिवस' प्रदर्शन : विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Subhas Gupta

Thu, Oct 8, 2026

सूरजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सूरजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज 8 अक्टूबर को 'काला दिवस' मनाते हुए केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित ‘इंडिया’ ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में लिए जाने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया।

​शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से अग्रसेन चौक तक पदयात्रा निकाली। चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी।

​नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार मौलिक है, लेकिन दिल्ली में सांसदों की आवाज को पुलिस बल के जरिए दबाने का प्रयास किया गया, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में विसंगतियों और कथित "वोट चोरी" के आरोपों की निष्पक्ष जांच तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

​इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, नीरज तायल, अनवर खान सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें