चोरी : कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..
Rajesh Soni
Sat, Apr 25, 2026
सूरजपुर. शिवानी भूमिगत कोयला खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में भटगांव पुलिस ने 7 आरोपियों को कर 2 लाख 50 हजार रूपये का 70 मीटर कॉपर केबल तार सहित शस्त्र हथियार जप्त किया है इस चोरी में सहयोग करने वाला भी शामिल है। दिनांक 24.04.2026 को शिवानी भूमिगत खान प्रबंधक चन्द्रकांत सोनवानी ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.04.2026 के प्रातः प्रतिबंधित क्षेत्र खदान के अंदर अज्ञात चोरों के द्वारा हथियार सहित घुसकर खदान के मुहाने के अंदर आईडीएलई स्पेयर में रखा तांबे का कॉपर केबल करीब 70 मीटर चोरी कर कर ले गये है जो चोरी कर ले जाते खदान के सीसीटीव्ही में दिखे है। उक्त अज्ञात चोर अपने साथ तलवार तब्बल टांगी जैसा हथियार के साथ खदान में घुसकर केबल को काट कर चोरी कर ले गये है जिनके हथियार साथ में होने के कारण ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड के द्वारा डर से उनको नहीं रोक पाये यदि उनको रोकता तो अवश्य ही मारपीट कर मृत्यु कारित कर सकते थे जो डर से उनको नहीं रोके एवं बाद में सूचना देने व सीसीटीव्ही कैमरा देखने पर चोरी होने की पता चलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर भटगांव पुलिस ने धारा 307, 3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज में नरेन्द्र सिंह उर्फ पण्डा पिता बोधन उम्र 25 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती, थाना विश्रामपुर का होना संदेह हुआ जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि दिनांक 20.04.2006 को अपने साथी रवि उर्फ चरण अगरिया, कमलेश सिंह, घुरलू उर्फ घुल्डू पैंकरा, बल्लू सिंह, दिनेश सिंह के साथ हथियार सहित शिवानी खदान बंशीपुर के अंदर जाकर कॉपर केबल तार चोरी कर खदान से लगे जंगल किनारे छुपा कर रखे है तथा यह भी बताया कि चोरी करने में सहयोग एवं खदान में रखे कॉपर केबल तार के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी खदान में प्राईवेट ठेकेदार के यहां काम करने वाला धनु सिंह द्वारा दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर इन सभी आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी 70 मीटर कॉपर केबल तार कीमत 2 लाख 50 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त तलवार व तब्बल जप्त कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन