ब्रेकिंग

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

9 आरोपी गिरफ्तार,चोरी के शक पर गंजा कर जुलूस निकालने पर

चोरी के शक पर युवक को गंजा कर जूते की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला!

पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

सूचना

: PMGSY की सड़क की दुर्दशा......2 से 3 फीट तक के बने गड्‌ढे.....

बिहारपुर-बिहारपुर से महुली 15 किमी. सड़क की दयनीय स्थिति हो गई है। सड़क में दो से तीन फीट तक के बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं, जिसमें चलना खतरनाक साबित हो रहा है। पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़क की खस्ता हालत से ग्रामीणों सहित छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। चांदनी-बिहारपुर से महुली तक जाने के लिए यह ही एकमात्र सड़क है। माहभर पूर्व कलेक्टर एवं  पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े सहित जिले के आला अधिकारी चांदनी बिहारपुर इलाके में बैजनपाठ के गांव छोड़े हुए ग्रामीणों मिलने आए जनप्रतिनिधियों के साथ ही कई अधिकारी इस मार्ग से यहां पहुंचे थे। इसके बाद भी अब तक सड़क की दुर्दशा को बदलने कोई पहल होती नजर नहीं आ रही है। ग्रामीण अब सड़क की दुर्दशा को लेकर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने  सुधार काम शुरू नहीं होने पर प्रशासन को आंदोलन करने की चेतावनी दी है।खस्ताहाल हो चुकी इस सड़क से दर्जनों गांव के लोग जिला व ब्लाक मुख्यालय रोजाना आना-जाना करते हैं। अवंतिकापुर, कोल्हुआ, महुली, खोहिर, बैजनपाट, लूल, भुंडा, पारसा, पठारी, रसौकी, उमझर, रामगढ़, जुड़वानी, चोंगा, कछवारी, तेलाईपाठ सहित कोरिया जिले को जोड़ने वाली मात्र एक सड़क है जिससे लोग आना जाना करते है। बड़े-बड़े गड्‌ढे होने से ये लोग कई बार दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं।2013 में बनी थी यह सड़कपीएमजीएसवाई के तहत बिहारपुर से महुली तक 15 किमी सड़क का निर्माण 2008 में शुरू हुआ था, जो 2013 में बन पाया था। सड़क निर्माण में पांच साल तो लग गए। आज स्थिति यह है कि 2 से 3 फीट तक के गड्‌ढों के बीच से लोगों को गुजरना पड़ता है। साथ ही अब इस मार्ग पर पड़ने वाले कई पुल-पुलिए भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके बाद भी जनप्रतिनिधि व अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वही बिहारपुर में उप तहसील समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाई स्कूल हाई सेकेंडरी कॉलेज  बैंक सहित अन्य काम के लिए आए दिन आना जाना लगा रहता है।