: हाथियों ने पिता को कुचलकर मौत के घाट उतारा….बेटे ने भागकर बचाई जान…
Sat, Feb 5, 2022
पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षंेत्र महुली रेंज में हाथियों के दल ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है मौके पर पहुचे उद्यान के अधिकारियों ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिये भेज दिया. घटना उद्यान रेंज के छतरंग गांव की है जहा पर रहने वाले शंकर सिह 45 वर्ष बीते दिनो अपने पुत्र पप्पु 12 वर्ष व साढहु की पुत्री को लेकर जंगल के रास्ते रसौकी गांव जा रहा था. जैसे ही कोरिया जिले की सीमा के पास पहुचे उनका सामना 15 हाथियों के दल से हो गया और हाथियों ने हमला कर शंकर सिह को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया तो वही उसके पुत्र और साढहु की पुत्री ने भाग कर पुरे घटना की जानकारी परिजनो को दिये जाने के बाद मौके पर पहुचे गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र महुली के अधिकारियों ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिये सोनहत भेज दिया है तो वही विभाग तत्कालिक सहायता राशि प्रदान करने की कार्यवाही में जुटी हुई है.
: हटाया गया अतिक्रमण...संयुक्त टीम की कार्यवाही...
Tue, Feb 1, 2022
पप्पू जायसवाल
बिहारपुर. मध्यप्रदेश सीमा से लगे ग्राम पंचायत नवाटोला से सपहा पहुंच मार्ग में तिराहा के पास सड़क पर दोनो किनारे में अवैध तरीके से अतिक्रमण सड़क के अगल-बगल बसे ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा था जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. गाड़ी निकलने में कठिनाइयां होती थी जिसको राजस्व विभाग के तहसीलदार बिहारपुर करमचंद जाटवर व् पुलिस की संयुक्त टीम कब्जा हटवाया गया और भविष्य में जबरन कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.
: भाजपा नेता ने जारी किया वीडियो, स्कॉर्पिओ में कंबल बाँट रहे सत्ता पक्ष के लोग.....
Sun, Jan 16, 2022
रक्षेन्द्र प्रताप सिंह
सूरजपुर - ओडगी बिहारपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठापूर्ण उप चुनाव में अब हाई वोल्टेज करेंट दौड़ रहा है. जहाँ सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं सत्य नारायण सिंह ने फोटो और वीडियो जारी कर बताया है कि कांग्रेसी खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन कर कंबल बाँट रहे. उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल से भरी एक स्कॉर्पिओ वाहन को भी पकड़ा है जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का टैग भी लटक रहा है. स्कॉर्पिओ लांजीत क्षेत्र की बताई जा रही है. बहरहाल दोनों पक्ष में से कोई भी अब तक थाने में नहीं पहुंचा है और शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
आरोप निराधार
बिहारपुर ब्लाक काग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष मंदेश गुर्जर ने बताया कि भाजपा नेता का आरोप निराधार है ठंड का मौसम है बचने के लिये कार्यकर्ता रखे थे. उल्टे हमारे कार्यकर्ताओ के साथ मारपीट किया जा रहा है.