: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के जिला इकाई सूरजपुर ने किया मुख्यमंत्री राहत कोष में ग्यारह हजार का दान
Thu, Apr 23, 2020
पप्पू जायसवाल
सूरजपुर-अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के जिला इकाई सूरजपुर के द्वारा नोवेल कोरोना महामारी की भयानकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा जी के मार्गदर्शन में 11 हजार की सहयोग राशि जिलाध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में कलेक्टर सूरजपुर दीपक सोनी जी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक के माध्यम से दिया गया|वही कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा पत्रकारों के द्वारा दिये गए मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि दिए जाने से प्रसन्नता व्यक्त किया साथ ही कहा कि पत्रकार जगत के द्वारा यह पहला सहयोग राशि दिया गया है जिसको देखकर और भी समाज सेवी सहायता कोष में सहयोग राशि जमा करने के लिए प्रेरित होंगे। इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, संरक्षक राकेश गुप्ता अजय लाल,उपाध्यक्ष पप्पू जायसवाल प्रकाश दुबे संदीप पाल फिरोज खान कौशलेन्द्र यादव सुभाष गुप्ता,बिहारपुर ब्लाक अध्यक्ष रमेश गुप्ता,प्रतापपुर ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल,सचिव जगरनाथ सोनी,अमीर खान,विष्णु कसेरा मौजूद रहे।
: कोरोना वायरस के वजह से लाक डाउन मे बनाये बेरियर (नाके) ने ली जान....सूरजपुर-बलरामपुर के मार्ग में पुलिस ने बनवाये थे बेरियर....खुला बेरियर के नीचे रस्सी से फसकर परिवार की मुखिया की गई जान....
Sat, Apr 4, 2020
पप्पू जायसवाल
सूरजपुर/ बिहारपुर-सूरजपुर जिले के चांदनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत छतौली बीजो निवासी की कोरोना वायरस के वजह से लाक डाउन मे बनाये गये बेरियर(नाका) कर्मचारी की लापरवाही से हुई मौत तो वही मृतक पत्नी घायल अवस्था मे बिहारपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे उपचार चल रहा है।
यह पुरा घटना शनिवार तीन बजे की है जहा पर मृतक श्यामसुंदर सिंह सांडील्य पिता जय राम सिंह शांडिल उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नी मुन्नी देवी जो पासल खासपारा के आगनबाडी कार्यकर्ता है उसे लेकर पासल के आंगनबाड़ी केंद्र भवन में गर्भवती व शिशुवती पोषण आहार तथा निः शुल्क चावल को बांटने के लिए केंद्र में छोड़ने आ रहे थे। रास्ते में ही चोपता पुल के पास लगा बैरियर जिसमें ऊपर में बांस की बल्ली तथा नींचे में प्लास्टिक की रस्सी बंधा हुआ था। जिसे मृतक बेरियर को खुला देख मोटरसायकल पार कर रहा था उसी दौरान पति पत्नी नाके में लगी रस्सी में फंसकर पति-पत्नी गिर पडे| बेरियर के नीचे की प्लासटिक की रस्सी का फंदा मृतक के गला पर फंस गया जिससे उसके गले में गंभीर चोट लगने पर ग्रामीण के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर में लाया गया जहा श्यामसुंदर सिह की मृत्यु हो गया।उसके गले पर चोट की निशानी देखे जा सकते है। तो वही मृतक की पत्नी के सिर हल्के चोट होने पर उनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
जिस समय ग्रामीण आहत पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बिहारपुर लाया गया वहा पर डाक्टर सहित कर्मचारी मौजुद नही रहे आनन-फानन मे आहत पत्नी को अस्पताल परिसर मे जमीन पर लेटाया गया। गौरतलब है बिना एमबीबीएस का यह स्वास्थ केन्द्र अपने लापरवाहियो के वजह से आये दिन सुर्खियो मे रहता है। बरहाल मृतक का पीएम के लिये 70 किलोमीटर दुर ओडगी से डाक्टर पहुंचेगे तभी पीएम हो पायेगा है।
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बिहारपुर
नाके में सतर्कता रहती तो नहीं जाती जान.....
मृतक के परिजनो ने बताया कि चोपता नदी पुल पर नाका खुला दिखा लेकिन सूरज की रौशनी की वजह से नीचे लगी प्लास्टिक की रस्सी नहीं दिख पाया अगर नाका में मौजूद कर्मचारी उन्हें रुकवाते तो यह हादसा नहीं होता|
आहत पत्नी की अस्पताल परिसर मे
लाक डाउन मे बनाये गये थे बेरियर...
बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के वजह से लाक डाउन मे बिहारपुर चांदनी पुलिस के द्वारा विशालपुर ग्राम पंचायत के अंतगर्त नदी के उपर बेरियर लगाया गया था बकायदा वहा पर एक पुलिसकर्मी के साथ वन विभाग का कर्मी की 24 घंटे की ड्यूटी रहती है ग्रामीणो ने बताया कि जिस समय यह घटना हुआ वहा पर मौजुद कर्मी सो रहे थे।
चांदनी पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक साहब के निर्देश पर विशालपुर पंचायत मे बेरियर लगाया गया था जो सूरजपुर जिले से बलरामपुर जिला जाने वाले रास्ते मे है। 24 घंटे वहा पर डयूटी है मृतक श्यामसुंदर की मोटरसाइकिल इतना तेज रफ्तार में था कि वहां उपस्थित पुलिसकर्मी को बैरियर नाका को खोलने समय ही नहीं दिया गया। उसे रुकना था पर वह तेज रफ्तार जा रहा था जिससे यह हादसा हुआ|