: कोरोना वायरस के वजह से लाक डाउन मे बनाये बेरियर (नाके) ने ली जान....सूरजपुर-बलरामपुर के मार्ग में पुलिस ने बनवाये थे बेरियर....खुला बेरियर के नीचे रस्सी से फसकर परिवार की मुखिया की गई जान....
Admin
Sat, Apr 4, 2020
पप्पू जायसवाल
सूरजपुर/ बिहारपुर-सूरजपुर जिले के चांदनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत छतौली बीजो निवासी की कोरोना वायरस के वजह से लाक डाउन मे बनाये गये बेरियर(नाका) कर्मचारी की लापरवाही से हुई मौत तो वही मृतक पत्नी घायल अवस्था मे बिहारपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे उपचार चल रहा है।
यह पुरा घटना शनिवार तीन बजे की है जहा पर मृतक श्यामसुंदर सिंह सांडील्य पिता जय राम सिंह शांडिल उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नी मुन्नी देवी जो पासल खासपारा के आगनबाडी कार्यकर्ता है उसे लेकर पासल के आंगनबाड़ी केंद्र भवन में गर्भवती व शिशुवती पोषण आहार तथा निः शुल्क चावल को बांटने के लिए केंद्र में छोड़ने आ रहे थे। रास्ते में ही चोपता पुल के पास लगा बैरियर जिसमें ऊपर में बांस की बल्ली तथा नींचे में प्लास्टिक की रस्सी बंधा हुआ था। जिसे मृतक बेरियर को खुला देख मोटरसायकल पार कर रहा था उसी दौरान पति पत्नी नाके में लगी रस्सी में फंसकर पति-पत्नी गिर पडे| बेरियर के नीचे की प्लासटिक की रस्सी का फंदा मृतक के गला पर फंस गया जिससे उसके गले में गंभीर चोट लगने पर ग्रामीण के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर में लाया गया जहा श्यामसुंदर सिह की मृत्यु हो गया।उसके गले पर चोट की निशानी देखे जा सकते है। तो वही मृतक की पत्नी के सिर हल्के चोट होने पर उनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
जिस समय ग्रामीण आहत पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बिहारपुर लाया गया वहा पर डाक्टर सहित कर्मचारी मौजुद नही रहे आनन-फानन मे आहत पत्नी को अस्पताल परिसर मे जमीन पर लेटाया गया। गौरतलब है बिना एमबीबीएस का यह स्वास्थ केन्द्र अपने लापरवाहियो के वजह से आये दिन सुर्खियो मे रहता है। बरहाल मृतक का पीएम के लिये 70 किलोमीटर दुर ओडगी से डाक्टर पहुंचेगे तभी पीएम हो पायेगा है।

नाके में सतर्कता रहती तो नहीं जाती जान.....
मृतक के परिजनो ने बताया कि चोपता नदी पुल पर नाका खुला दिखा लेकिन सूरज की रौशनी की वजह से नीचे लगी प्लास्टिक की रस्सी नहीं दिख पाया अगर नाका में मौजूद कर्मचारी उन्हें रुकवाते तो यह हादसा नहीं होता|

लाक डाउन मे बनाये गये थे बेरियर...
बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के वजह से लाक डाउन मे बिहारपुर चांदनी पुलिस के द्वारा विशालपुर ग्राम पंचायत के अंतगर्त नदी के उपर बेरियर लगाया गया था बकायदा वहा पर एक पुलिसकर्मी के साथ वन विभाग का कर्मी की 24 घंटे की ड्यूटी रहती है ग्रामीणो ने बताया कि जिस समय यह घटना हुआ वहा पर मौजुद कर्मी सो रहे थे।
चांदनी पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक साहब के निर्देश पर विशालपुर पंचायत मे बेरियर लगाया गया था जो सूरजपुर जिले से बलरामपुर जिला जाने वाले रास्ते मे है। 24 घंटे वहा पर डयूटी है मृतक श्यामसुंदर की मोटरसाइकिल इतना तेज रफ्तार में था कि वहां उपस्थित पुलिसकर्मी को बैरियर नाका को खोलने समय ही नहीं दिया गया। उसे रुकना था पर वह तेज रफ्तार जा रहा था जिससे यह हादसा हुआ|
विज्ञापन
विज्ञापन