ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सड़क पर उतरा ‘इच्छाधारी’ नाग, पुलिस हैरान, ट्रैफिक परेशान!

सूचना

सूरजपुर में अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़ : सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

Rajesh Soni

Sat, Oct 3, 2026

हफ्तेभर में आयोजित होंगी 60 से अधिक प्रतियोगिताएं; सजीव झांकी, शिव तांडव और अग्र ओलंपिक रहेंगे मुख्य आकर्षण

​सूरजपुर। समाजवाद एवं समरसता के अग्रदूत महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज में उत्साह और उमंग का माहौल है। रविवार दोपहर 1:00 बजे स्थानीय अग्रोहा भवन में नगर के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सप्ताहव्यापी ‘अग्रसेन जयंती महोत्सव’ का विधिवत शुभारंभ हुआ। सेवा, संस्कृति, खेल, अध्यात्म और सामाजिक समरसता को समर्पित इस महोत्सव के तहत पूरे सप्ताह कई स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

​श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव राजेश महलवाला, जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता अग्रवाल एवं नवयुवक समिति के अध्यक्ष गौरीश जिंदल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि अग्रोहा भवन को महोत्सव का केंद्रीय स्थल बनाया गया है। महोत्सव के दौरान बौद्धिक, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 60 से अधिक विविध प्रतियोगिताओं की श्रृंखला तैयार की गई है।

​विविध आयोजनों से सजेगा महोत्सव मंच

​सप्ताहभर चलने वाले आयोजनों में सभी आयु वर्ग के लिए विशेष मंच तैयार किए गए हैं:

  • ​खेल एवं रोमांच: एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट, अग्र ओलंपिक और 'खजाने की खोज' जैसी प्रतिस्पर्धाएं युवाओं में ऊर्जा भरेंगी।

  • ​संस्कृति एवं बौद्धिकता: केबीसी, अंताक्षरी, म्यूजिकल हाउजी, भव्य फैशन शो, अग्र कार्निवल और पारंपरिक आनंद मेला आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

  • ​सम्मान समारोह: समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं के लिए 'प्रतिभा सम्मान' और वरिष्ठजनों के योगदान को नमन करने के लिए 'विरासत सम्मान' समारोह आयोजित किए जाएंगे।

​मुख्य आकर्षण: 18 गोत्रों की सहभागिता संग भव्य शोभायात्रा

​अग्रसेन जयंती के मुख्य दिवस पर नगर में एक विशाल व ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सभी 18 गोत्रों के प्रतिनिधि पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगे। महाराजा अग्रसेन जी की सजीव झांकी, धुमाल बैंड और पारंपरिक शैला नृत्य के साथ अग्रसेन चौक पर विशेष 'शिव तांडव' की मनमोहक प्रस्तुति पूरे नगरवासियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।

​10 अक्टूबर को महाभोज एवं अलंकरण समारोह

​महोत्सव का औपचारिक समापन 10 अक्टूबर को विशाल अग्र प्रीतिभोज एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगा। इस दौरान सप्ताहभर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही आयोजन को सफल बनाने में जुटी सहयोगी प्रतिभाओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जाएगा।

​समाज की सामूहिक सहभागिता

​महोत्सव के सफल क्रियान्वयन हेतु श्री अग्रवाल सभा, अग्रवाल सेवा समिति, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल नवयुवक समिति, अग्रोहा युवती संगठन, अग्रवाल महिला सम्मेलन, मायूम संस्कृति शाखा, मारवाड़ी युवा मंच एवं अग्रवाल सम्मेलन सहित समाज के विभिन्न घटक कंधे से कंधा मिलाकर तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों ने नगरवासियों और सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें