ब्रेकिंग

हाथी का ‘रात का भोज’, किसानों की मेहनत पर फेरा पानी: रसोंकी में तांडव, कुंभकर्णी नींद में वन अमला

NSUI ने विद्यार्थियों के संग मनाया बापू का जयंती पर बांटी अध्ययन सामग्री

कलेक्टर ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी को आचरण में ढालने का दिया संदेश

विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,​रंगोली, चित्रकला, भाषण व नुक्कड़ नाटक में छात्र छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

सड़क का गड्ढा न होता, तो 'नशे का अड्डा' आबाद रहता: 1.19 करोड़ का गांजा पकड़ाया

सूचना

गांधी जयंती : NSUI ने विद्यार्थियों के संग मनाया बापू का जयंती पर बांटी अध्ययन सामग्री

Subhas Gupta

Fri, Oct 2, 2026

सूरजपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सूरजपुर द्वारा विद्यार्थियों के साथ बापू का जन्मोत्सव गरिमामय ढंग से मनाया गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और छात्रों ने बापू के जीवन, संघर्ष, सत्य, अहिंसा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सादगी, अनुशासन, सेवा और मानवता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा, "गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। आज के दौर में युवाओं तक उनके विचार पहुंचाना बेहद आवश्यक है। युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों और स्वच्छता, सद्भावना व समानता के प्रति भी सजग रहना चाहिए।"

​वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और बापू के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से सैयद नदीम, एनएसयूआई संगठन महामंत्री युवध सिंह, कोषाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, शिवम साहू, यश साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें