मौत : कुएं में बाइक सहित गिरने से फरार वारंटी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Subhas Gupta
Thu, Oct 1, 2026
सूरजपुर। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पर्री के स्कूल पारा इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक युवक बाइक सहित कुएं में जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकोला निवासी प्रदीप कुमार घुई के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप कुमार के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था, जिसके चलते वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। बीती रात आवागमन के दौरान वह अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन समेत कुएं में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव व वाहन को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और पूरी स्थिति का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन