ब्रेकिंग

हाथी का ‘रात का भोज’, किसानों की मेहनत पर फेरा पानी: रसोंकी में तांडव, कुंभकर्णी नींद में वन अमला

NSUI ने विद्यार्थियों के संग मनाया बापू का जयंती पर बांटी अध्ययन सामग्री

कलेक्टर ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी को आचरण में ढालने का दिया संदेश

विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,​रंगोली, चित्रकला, भाषण व नुक्कड़ नाटक में छात्र छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

सड़क का गड्ढा न होता, तो 'नशे का अड्डा' आबाद रहता: 1.19 करोड़ का गांजा पकड़ाया

सूचना

गांधी व शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में गरिमामय कार्यक्रम : कलेक्टर ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी को आचरण में ढालने का दिया संदेश

Subhas Gupta

Fri, Oct 2, 2026

सूरजपुर (02 अक्टूबर 2026): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की पावन जयंती के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

​सभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती जमील ने दोनों विभूतियों के देश निर्माण में योगदान और उनके शाश्वत मूल्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान करते हुए उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सादगी जैसे उच्च जीवन मूल्यों को न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली बल्कि दैनिक आचरण में भी निष्ठापूर्वक आत्मसात करने पर बल दिया।

​कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेन्द्र सिंह पाटले सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महान नेताओं के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें