ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सड़क पर उतरा ‘इच्छाधारी’ नाग, पुलिस हैरान, ट्रैफिक परेशान!

सूचना

कार्यवाही : नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

Subhas Gupta

Sat, Oct 3, 2026

सूरजपुर। ओड़गी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण मामले को सुलझाते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर पुलिस की दो टीमें गठित की गईं।

​जांच के दौरान पहली टीम कटनी (मध्य प्रदेश) और दूसरी टीम पश्चिम चंपारण (बिहार) भेजी गई। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसका पीछा जारी रखा। बिहार से हैदराबाद और बेंगलुरु होते हुए पुलिस टीम अंततः महाराष्ट्र के नागपुर (पांडुरंगा) पहुंची, जहां घेराबंदी कर आरोपी राजू कुमार (24 वर्ष, निवासी पश्चिम चंपारण, बिहार) को धर दबोचा गया।

​पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें