ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

जमीन विवाद पर हुई मौत : जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Subhas Gupta

Mon, Oct 5, 2026

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चभिट्ठी में जमीन के पारिवारिक विवाद के चलते एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम उच्चभिट्ठी में 9 डिसमिल जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोपी राजकिरण यादव (23 वर्ष) धारदार ब्लेड लेकर रमेश यादव के घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। रमेश के पिता लोचन प्रसाद यादव जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी ने उनके सीने पर जोरदार धक्का दे दिया। जमीन पर गिरते ही लोचन प्रसाद अचेत हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी राजकिरण यादव को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें