: रिश्वत..? रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल...
Mon, Mar 6, 2023
भिलाई. जिले के पुलिस कप्तान इन दिनों लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं, तो वही अधीनस्थ पुलिस कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं। ऐसे ही रिश्वतखोर पुलिस अधिकारियो का ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने दोनो रिश्वतखोर पुलिस कर्मचारियों को लाइन अटैच कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भिलाई के खुर्सीपार थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सतीश साहू ने कुछ दिनों पूर्व खुर्सीपार चौक में ट्रक एक्सीडेंट के मामले में एक ट्रक को जप्ती की कार्यवाही की थी। सब इंस्पेक्टर ने ट्रक मालिक से कोर्ट में चालान पेश करने के एवज में 6 हजार रुपए की मांग की। जिसके बाद ट्रक मालिक ने सब इंस्पेक्टर सतीश साहू के कहने पर उनके रिश्तेदार के अकाउंट में 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह पुरानी भिलाई 3 में एएसआई नंद कुमार तांडेकर ने भी ट्रक एक्सीडेंट के मामले में ट्रक मालिक से चालान पेश करने के एवज में 16 हजार की मांग की थी। जिसके बाद 2 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किया गया और 3200 कैश लिया गया। इसके बाद पैसा मांगने का आडियो रिकार्डिंग और बातचीत का वीडियो सामने आया। तब प्रार्थी ने इस मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू समेत छावनी सीएसपी से की थी। जिसके बाद एसपी ने दोनो पुलिस कर्मचारी को लाइन अटैच किया है।
दोनों पुलिसकर्मियों पर की जाएगी वैधानिक कार्यवाही
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस कार्यवाही के बाद कहा की रिश्वत लेना और देना दोनो जुर्म है। प्रार्थी की शिकायत पर दोनों पुलिसकर्मियों को पर वैधानिक कार्यवाही की गई है। लेकिन एक ही व्यक्ति के द्वारा हर बार पुलिस वालो को नीचा दिखाने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया जाता है। रिश्वतखोरी को उसके द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। उसके विरुद्ध भी पुलिस साक्ष्य के आधार पर जल्द,ठोस कार्यवाही करेगी।
: सल्फी पेड़ से गिरने से अधेड़ की हुई मौत...
Sat, Mar 4, 2023
नारायणपुर. बस्तर बीयर के नाम से प्रसिद्ध सल्फी के पेड़ से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बड़गांव के आश्रित ग्राम लसुनपदर निवासी मानकू राम सलाम पिता लच्छूराम सलाम उम्र 65 वर्ष सुबह करीब 10 बजे सल्फी के पेड़ में सल्फी रस निकालने के लिए चढ़ा हुआ था तभी अचानक मानकू का पेड़ से सन्तुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गीरकर घायल हो गया।घायल मानकू को परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत। बता दें की गर्मी आते ही क्षेत्र में बस्तर बियर कहे जाने वाले सल्फी की मांग काफी बढ़ जाती है और लोग सुबह से ही सल्फी पेड़ पर एकत्रित होने लगते हैं । सल्फी की पेड़ की ऊंचाई काफी ज्यादा होती है ऐसे में बिना किसी सेफ्टी के लोग पेड़ पर चढ़ जाते हैं और मौत को दावत देते हैं।
: गैस सिलेंडर के फटी...लगी भीषण आग... 3 घर जलकर खाख हो गये...
Sat, Mar 4, 2023
दुर्ग. पाटन विधानसभा क्षेत्र के देमार गांव में गैस सिलेंडर के फटने से भीषण आग लग गई थी, आग की भीषणता इतनी ज़्यादा थी कि लपटें 20 से 25 फीट ऊंची जाने लगी थी, आग की चपेट में आसपास के तीन घर भी आ गए थे, सूचना पर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आसपास के घरों को सुरक्षित करने ज्वलनशील पदार्थों को घर से बाहर निकलवाया. पाटन थाना के ग्राम दैमार में आज भयावह आग लगी जिसमें तीन घर पूरी तरह जलकर खाख हो गया। घर में रखे सामग्री भी जल गया। पुलिस तत्परता दिखाते हुए जल्दी मौके पर पहुंची और घर में रखे सामान को बाहर करने में ग्रामीणों का मदद भी किया। इसके अलावा दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अभी भी घर पर लकड़ियां जल रही है, धुआं उड़ा रहा है। बताया जाता है कि दैमार में रहने वाले जगन्नाथ ठाकुर और कौशल्या ठाकुर रहते थे घर में जगन्नाथ ठाकुर ने अपने पत्नी को गाली गलौज किया पत्नी ने भी उसे जवाब में भला बुरा कहा इससे पति अपनी पत्नी को मारने के लिए दौड़ा तो पत्नी ने जान बचाकर घर से भागी, इससे इसके बाद पति ने घर में ही आग लगा दिया और खुद भाग गए। आगजनी में सबसे पहले सिलेंडर फटा जिससे कि आसपास के घर में भी आग की लपटें पहुंच गई। एक साथ तीन घर में धू-धू कर आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया। ग्रामीणों के साथ उन्होंने भी घर में रखे सामान को बाहर निकालने में मदद की। इस आगजनी में जगन्नाथ ठाकुर के घर में कोठार पर बंधी हुई एक मवेशी भी मौत के गाल में समा गई। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ ठाकुर, तारा साहू, मदन ठाकुर बलि साहू, काशी ठाकुर और नागेश ठाकुर के घर में आग लगी हुई है। वही मदन ठाकुर के घर पर रखे करीब 50 कट्ठा धान जलकर राख हो गया। मदन ठाकुर ने बताया कि घर पर ₹50000 नगद रखे थे वह भी पूरी तरह से जल गया इस तरह से काफी धन हानि हुई है।