ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: रिश्वत..? रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल...

Admin

Mon, Mar 6, 2023

भिलाई. जिले के पुलिस कप्तान इन दिनों लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं, तो वही अधीनस्थ पुलिस कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं। ऐसे ही रिश्वतखोर पुलिस अधिकारियो का ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने दोनो रिश्वतखोर पुलिस कर्मचारियों  को लाइन अटैच कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भिलाई के खुर्सीपार थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सतीश साहू ने कुछ दिनों पूर्व खुर्सीपार चौक में ट्रक एक्सीडेंट के मामले में एक ट्रक को जप्ती की कार्यवाही की थी। सब इंस्पेक्टर ने ट्रक मालिक से कोर्ट में चालान पेश करने के एवज में 6 हजार रुपए की मांग की। जिसके बाद ट्रक मालिक ने सब इंस्पेक्टर सतीश साहू के कहने पर उनके रिश्तेदार के अकाउंट में 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह पुरानी भिलाई 3 में एएसआई नंद कुमार तांडेकर ने भी ट्रक एक्सीडेंट के मामले में ट्रक मालिक से चालान पेश करने के एवज में 16 हजार की मांग की थी। जिसके बाद 2 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किया गया और 3200 कैश लिया गया। इसके बाद पैसा मांगने का आडियो रिकार्डिंग और बातचीत का वीडियो सामने आया। तब प्रार्थी ने इस मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू समेत छावनी सीएसपी से की थी। जिसके बाद एसपी ने दोनो पुलिस कर्मचारी को लाइन अटैच किया है। 

दोनों पुलिसकर्मियों पर की जाएगी वैधानिक कार्यवाही

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस कार्यवाही के बाद कहा की रिश्वत लेना और देना दोनो जुर्म है। प्रार्थी की शिकायत पर दोनों पुलिसकर्मियों को पर वैधानिक कार्यवाही की गई है। लेकिन एक ही व्यक्ति के द्वारा हर बार पुलिस वालो को नीचा दिखाने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया जाता है। रिश्वतखोरी को उसके द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। उसके विरुद्ध भी पुलिस साक्ष्य के आधार पर जल्द,ठोस कार्यवाही करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें