ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली छात्राएं, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

सूचना

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव : फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

Subhas Gupta

Tue, Oct 6, 2026

कुदरगढ़ी मैया व श्याम बाबा से लेकर डॉक्टर और साइंटिस्ट के रूप में बच्चों ने दिखाया हुनर; अग्रसेन सप्ताह में उमड़ा सामाजिक उत्साह

सूरजपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित 'अग्रसेन सप्ताह' के तहत अग्रोहा भवन में भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस आयोजन में समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक, धार्मिक और आधुनिक भारत की सुंदर झलक देखने को मिली। नन्हे प्रतिभागी जहां एक ओर मां कुदरगढ़ी, खाटू श्याम बाबा, भगवान विष्णु और संत प्रेमानंद महाराज के स्वरूप में अध्यात्म का संदेश देते नजर आए, वहीं दूसरी ओर जज, डॉक्टर और साइंटिस्ट जैसी पेशेवर वेशभूषा में देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर प्रस्तुत की। बच्चों ने न केवल आकर्षक परिधान धारण किए, बल्कि अपने पात्रों के अनुरूप प्रभावशाली संवाद और अभिनय प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर पूरा भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

​अग्रवाल सभा सूरजपुर के तत्वावधान में संचालित इस सप्ताहव्यापी महोत्सव में खेलकूद, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का निरंतर आयोजन हो रहा है। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी ने इस उत्सव को सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कारों के संगम में बदल दिया है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी समाज के हर वर्ग में अपार उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें