: सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने पर शिक्षक ने की छात्रों की पिटाई...
Tue, Jan 31, 2023
कांकेर. कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटे बेठिया आदिवासी प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास में छात्रों की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया हैं । दरअसल 26 जनवरी को बसंतपंचमी के अवसर पर बेठिया शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में माता सरस्वती के पूजा का आयोजन किया गया था और इस आयोजन हेतु प्रति छात्र से 100 रुपये का चंदा निर्धारित किया गया था साथ ही कक्षा ग्यारहवीं के सीनियर छात्रों द्वारा शेष कक्षा के छात्रों को निर्देशित किया गया कि "जो पूजा का चंदा नही देगा वो पूजा में नही आएगा" । परंतु आर्थिक रूप से पिछड़े बालक छात्रावास के बच्चे जब निर्धारित चंदा नहीं दे पाए तो वे पूजा में उपस्थित नही हुए जिसके चलते अगले ही दिन शिक्षक द्वारा 100 रुपये पूजा का चंदा न देने वाले छात्रों को प्रार्थना लाइन से बाहर निकलने को कहा गया और वापस उन्हें स्कूल से छात्रावास भेज दिया गया । अगले दिन जब छात्रावास के कुछ बच्चे प्रार्थना लाइन में नही पहुँचे तो शिक्षक उन्हें लेने छात्रावास पहुँचे इस दौरान शिक्षक द्वारा छात्रावास के छात्र की जिन्होंने 100 रुपये पूजा का चंदा नही दिया था उनकी डंडे से पिटाई की गयी । छात्रों का कहना है कि डंडे के टूटते तक उनकी बेरहमी से पिटाई की गयी हैं । इस मामले में प्रभारी अधीक्षक कुछ भी कहने से बचते नज़र आये । अब देखना ये लाज़मी होगा कि उक्त घटना की कब तक निष्पक्षीय जाँच हो पाती है और कब तक दोषियों पर कार्यवाही होती हैं ।
: संदिग्ध परिस्थिति में मिली युवती…उपचार के दौरान हुई मौत…
Mon, Dec 26, 2022
दंतेवाड़ा. जिले के बचेली थाना से 2 किलोमीटर दूर पाड़ापुर रिलायंस टावर के पास एक यूवती बेहोशी की हालत में ग्रामीणों को मिली । जिसे ग्राम वासियों के सहयोग से उपचार हेतु अपोलो अस्पताल बचेली लाया गया । अस्पताल में इलाज के दौरान यूवती की मौत हो गई । मृतिक की पहचान कुमारी सोमारी पिता जग्गु कुंजाम उम्र 22 वर्ष ग्राम बेनपाल के रूप में बताया जा रहा हैं। पुलिस द्वारा पंचनामा करने पर शरीर मे कोई भी गंभीर चोट का निशान नहीं पाया गया हैं। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार देर शाम युवती को अज्ञात 2 युवक़ो के साथ देखा गया था संदिग्धावस्था में मौत के कारणो का पता लगाने पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर विवेचना शुरू कर दी है । विवेचना अधिकारी राजीव नाहर ने बताया की युवती के शरीर मे कोई गंभीर चोट का निशान नही था पर संदिग्ध परिस्थियों में युवती के पाए जाने और ग्रामीणों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है ।
: CM ने आने वाले सत्र मे पत्रकार सुरक्षा कानून को विधानसभा मे लाने की बात कही...
Fri, Dec 23, 2022
BPSS सारंगढ़ के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान को बिलाईगढ़ मे प्रेस वार्ता मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया आने वाले सत्र मे पत्रकार सुरक्षा कानून को विधानसभा मे रखा जायेगा० मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति को अश्वासन दिया आने वाले सत्र मे पत्रकार सुरक्षा कानून पर चर्चा होगी०
रायपुर/सारंगढ़- भूपेश बघेल मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ के नये जिला के कार्यक्रम मे शरीक होने पहुँचे उसके बाद मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता का आयोजन बिलाइगढ़ मे आयोजित हुआ जिसमे जिले के पत्रकारो ने जिला के विकास पर चर्चा की जिसका जवाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया उसके बाद अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ के जिलाध्यक्ष पत्रकार नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री से पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सवाल किया आपके द्वारा प्रदेश की जनता से किये वादे लगभग पूरे हो रहे हे लेकिन उसमे एक वादा पत्रकार सुरक्षा कानून लागु को लेकर आपने किया था आज सरकार को चार वर्ष पूरे हो गये।लेकिन अभी तक ये वादा पुरा नही हुआ क्या आने वाले सत्र मे पत्रकार उम्मीद करे की आप पत्रकार सुरक्षा कानून का वादा पुरा करेंगे ABPSS सारंगढ़ जिलाध्यक्ष नरेश चौहान को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की आप आने वाले।सत्र मे उम्मीद कर सकते हो हम पत्रकार सुरक्षा कानून पर विधानसभा पर चर्चा करके कानून बनाने की ओर बढ़ेंगे ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की मांग छत्तीसगढ़ मे पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागु हो जिसको लेकर गोविन्द शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे पिछले 6 वर्षी से प्रदेश के पत्रकारो के साथ मिलकर संघर्ष किया जा रहा हे 2017 मे विपक्ष मे रहते कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बिलासपुर मे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सम्मेलन मे वादा किया था की उनकी सरकार जब प्रदेश मे आएगी तो पत्रकार सुरक्षा कानून जरूर लागु किया जायेगा ओर प्रदेश मे जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी ओर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले प्रेस कांफ्रेस करके पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई जिसने पत्रकार सुरक्षा कानून का ड्राफ्ट बनाया लेकिन उसे बने पूरे एक वर्ष हो रहे हे लेकिन सरकार इसमे आगे बढ़ने का नाम नही ले रही हे लेकिन बिलाईगढ़ की प्रेस वार्ता के दौरान कहना की आने वाले विधानसभा सत्र मे उनकी सरकार कानून बनाने की ओर आगे बढ़ रही हे जो प्रदेश के पत्रकारों के लिए खुशी की बात है ।