ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने पर शिक्षक ने की छात्रों की पिटाई...

Admin

Tue, Jan 31, 2023

कांकेर. कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटे बेठिया आदिवासी प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास में छात्रों की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया हैं । दरअसल 26 जनवरी को बसंतपंचमी के अवसर पर बेठिया शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में माता सरस्वती के पूजा का आयोजन किया गया था और इस आयोजन हेतु प्रति छात्र से 100 रुपये का चंदा निर्धारित किया गया था साथ ही कक्षा ग्यारहवीं के सीनियर छात्रों द्वारा शेष कक्षा के छात्रों को निर्देशित किया गया कि "जो पूजा का चंदा नही देगा वो पूजा में नही आएगा" । परंतु आर्थिक रूप से पिछड़े बालक छात्रावास के बच्चे जब निर्धारित चंदा नहीं दे पाए तो वे पूजा में उपस्थित नही हुए जिसके चलते अगले ही दिन शिक्षक द्वारा 100 रुपये पूजा का चंदा न देने वाले छात्रों को प्रार्थना लाइन से बाहर निकलने को कहा गया और वापस उन्हें स्कूल से छात्रावास भेज दिया गया । अगले दिन जब छात्रावास के कुछ बच्चे प्रार्थना लाइन में नही पहुँचे तो शिक्षक उन्हें लेने छात्रावास पहुँचे इस दौरान शिक्षक द्वारा छात्रावास के छात्र की जिन्होंने 100 रुपये पूजा का चंदा नही दिया था उनकी डंडे से पिटाई की गयी । छात्रों का कहना है कि डंडे के टूटते तक उनकी बेरहमी से पिटाई की गयी हैं । इस मामले में प्रभारी अधीक्षक कुछ भी कहने से बचते नज़र आये । अब देखना ये लाज़मी होगा कि उक्त घटना की कब तक निष्पक्षीय जाँच हो पाती है और कब तक दोषियों पर कार्यवाही होती हैं ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें