ब्रेकिंग

5 दिनों से लापता युवक की तलाश, भटगांव थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

सूचना

: 9 लोगों पर हुई जिला बदर की कार्यवाही..

Admin

Mon, Oct 29, 2018

विक्की तिवारी

बैकुंठपुर- जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चिंहाकिंत किए गए कुल नौ व्यक्तियों को कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी द्वारा जिलाबदर कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर कोरिया एवं जिला दण्डाधिकारी  नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ निवासी रतन केषरवानी, सोनावनी चिरमिरी निवासी रोहित सिंह, खड़गवां निवासी रामलाल केषरवानी, चेरवापारा चरचा निवासी अवतार पटेल, तेंदुआ के हरिप्रसाद साहू, सेमरा नागपुर अंकित राय, खड़गवां के तेजप्रताप सिंह, गोदरीपारा के जयप्रकाष गुप्ता तथा बबुआ प्रधान पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही के प्रभाव से संबंधित व्यक्ति कोरिया जिला एवं जिले से लगे हुए सभी समीपवर्ती जिलों में आगामी तीन माह तक नही रह सकेगें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें