ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

सूरजपुर : कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

Rajesh Soni

Tue, May 12, 2026

सूरजपुर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय अध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र सिंह और जिला संयोजक डॉ. आर. एस. सिंह के नेतृत्व में जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील से सौजन्य मुलाकात की। पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। फेडरेशन ने प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच बेहतर तालमेल के माध्यम से जनहित के कार्यों को प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कलेक्टर रेना जमील ने शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सभी विभागों से सामूहिक सहयोग की अपेक्षा की। फेडरेशन के महासचिव इकबाल अंसारी ने 15 मई को होने वाली जिला स्तरीय बैठक का उल्लेख करते हुए पिछली बैठक के अनिर्णित मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया, जिस पर कलेक्टर ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजपत्रित अधिकारी संघ, लिपिक संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ और शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें