: आकांक्षी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान के तहत प्रशिक्षण का आयोजन...
Sun, Sep 1, 2024
सौरभ द्विवेदी
सुरजपुर.
सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा वितीय साक्षरता एवं समावेशन तथा सामुदायिक आधारित सहवहनीय कृषि (CMSA),PRP, CRP, FLCRP के लिए जनपद पंचायत प्रतापपुर के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में दूसरे ब्लॉक के आये (CMSA) के लिए 15 दीदियों को बुलाया गया था जिसमें ब्लॉक के 43 गांव में अभियान चलाया गया जिसमें खेती करने के श्री विधि आधारित जानकारी प्रदान की गई। अपने घर मे बीज उपचार, नाडेप, वर्मी खाद, देशी जैविक कीटनाशक दवाइयां कैसे बनाया जाता इसके बारे में बताया गया है। साथ मे ब्रह्मास्त्र, अग्निस्त्र उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ मे अपने घर के आसपास खाली पड़े भूमि में किचन गार्डन कैसे तैयार कर सकते है। एवं पशु विभाग से समन्वय स्थापित कर नई चयनित पशु सखियों को टीकाकरण के विषय में जानकारी दिया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में जनपद सीईओ राधेश्याम मिर्झा, श्रीमती अलका कुजूर, ब्लॉक फ़ेलो विनोद कु.प्रजापति उपस्थित थे।
एकीकृत बाल विकास सेवा का प्रशिक्षण सत्र....
आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के जनपद पंचायत सभा हॉल में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पोषण ट्रैकर ऐप में 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत करने और CSAM कार्यक्रम के तहत समर्थ ऐप में बच्चों को नामांकित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सत्र में परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, ABF फेलो और फील्ड वर्कर शामिल हुए। प्रतापपुर ब्लॉक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को क्लस्टर में विभाजित किया गया, जिसमें प्रत्येक क्लस्टर को प्रशिक्षण दिया गया।
: चोरी के 10 मोटर सायकल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, शातीराना अंदाज में करते थे चोरी...
Sat, Aug 31, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. नगर सीमा से लगे ग्राम तिलसिवां निवासी वेद प्रकाश ने अपनी मोटर सायकल स्पेलेण्डर की चोरी की रिपोर्ट लिखी थी जिसपर पुलिस ने धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस विवेचना कर आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग चोरी किए मोटर सायकल को बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते घुम रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने 1 व्यक्ति व 4 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा। पूछताछ पर पांचों ने बताया कि सभी एक साथ मिलकर करीब 2 माह पूर्व कांसाबेल जशपुर से सफेद रंग का एक्टिवा स्कूटी, करीब 2 माह पूर्व अम्बिकापुर घड़ी चौक के पास से काले रंग की पल्सर 150 मोटर सायकल, करीब 3 माह पूर्व ग्राम पर्री सूरजपुर से काले रंग की पल्सर 150 मोटर सायकल, करीब 3 माह पूर्व अम्बिकापुर से जशपुर जाने वाली रोड़ अम्बिकापुर से 10 किलोमीटर आगे से एक टीव्हीएस अपाचे 160 काले रंग की मोटर सायकल, करीब 3 माह पूर्व की सूरजपुर स्थित सरकारी अस्पताल से एक काले रंग की स्प्लेण्डर मोटर सायकल, करीब 4 माह पूर्व ग्राम सिलफिली से एक काले रंग की आर-15 यामाहा मोटर सायकल, करीब 4 माह पूर्व बगीचा से टीव्हीएस अपाचे 160 मोटर सायकल, करीब 6 माह पूव ग्राम उंचडीह से एक काले रंग का पल्सर एन 160 मोटर सायकल तथा करीब एक सप्ताह पहले ग्राम पटना कोरिया से सफेद रंग का पल्सर एनएस 200 मोटर सायकल तथा ग्राम पचिरा के सूर्यादय अपार्टमेंट से स्पेलेण्डर प्लस मोटर सायकल को चोरी कर आपस में बांट लेना बताए। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की कुल 10 मोटर सायकल कीमत 10 लाख रूपये का बरामद कर आरोपी भूपेन्द्र सिंह पिता स्व. राजेन्द्र सिंह उम्र 19 वर्ष 7 माह निवासी नवापारा, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले के 4 विधि विरूद्व संघर्षरत् बालकों को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। एएसपी संतोष महतो ने बताया कि पकडे गए आरोपीगण चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बस से सफर कर दूर जाते थे और मौका पाकर मोटर सायकल की लॉक तोड़कर वाहन की तार को जोड़कर वाहन चालू कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए मोटर सायकल जिन थाना क्षेत्र से चोरी हुए है वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
सूरजपुर पुलिस ने 10 मोटर सायकल की जप्त की जिनका गाड़ी व इंजन नंबर यह है
1 स्पेलडर प्लस काला HA10AGHHHA4415, MBLHAR086HHH04908
2 टीव्हीएस अपाचे GESPM2X051128, MD637GE55M2P06339
3 बजाज पल्सर 150 सीसी काला DHXCLE76052, MD2A11CXXLCE64056
4 पल्सर 150 सीसी काला DHZEF66628, MDZA11CZ6ECF07196
5 पल्सर 200 सीसी JLX-CNK00871, D2A368FX0NCK01464
6 पल्सर 160 सीसी काला PDXCPH74670, MD2B54DX4PCH56266
7 अपाचे काला DE5LL2601438, MD637DE5XL2L01235
8 स्कूटी एक्टीवा सफेद JF50EW1018131
9 स्पेलेण्डर प्लस काला 00K18E01487, 00K20F01253
10 यामाहा आर-15, 1CK2012557, ME11CK02AC2012571
: डीएसपी सिरिल एक्का व एएसआई साधराम हुए सेवानिवृत्ति...
Sat, Aug 31, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. पुलिस विभाग में लगातार 39 वर्ष 8 माह तथा 42 वर्ष 8 माह तक सेवा देकर 31 अगस्त 2024 को सेवा निवृत्त हुये सूरजपुर जिले में पदस्थ डीएसपी सिरिल एक्का व पुलिस लाईन में पदस्थ एएसआई साधराम के सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। जहां एसपी एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने दोनों को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त हो रहे दोनों ही अधिकारियों के परिजन भी मौजूद रहे।
डीएसपी स्निग्धा सलामे को पुलिस परिवार दी विदाई...
जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने जिले के ट्रेनी डीएसपी स्निग्धा सलामे तथा पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक श्वेतनिशा पन्ना को विदाई दी। ज्ञात हो कि स्निग्धा सलामे का स्थानान्तरण उप पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव के पद पर हुआ है, वहीं महिला प्रधान आरक्षक श्वेतनिशा पन्ना का स्थानान्तरण तकनीकी सेवाएं शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर में हुआ है। स्थानान्तरण पर दोनों को नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, नगर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र साय पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रितेश चौधरी, थाना-चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।