: चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार,घर में घुसकर की थी चोरी...
Tue, Jul 2, 2024
शमरोज खान
सूरजपुर. रामानुजनगर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है चोरी की वारदात भुवनेश्वरपुर की है वहा के रहने वाले रामसुभग साहू के घर 28-29 जून 2024 के दरम्यिानी रात में मोबाईल, 3 बोरी महुआ व 1 नग टूल्लू पंप चोरी हुई थी पुलिस में शिकायत करने पर अपराध दर्ज किया था। मामले की जाँच विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति टूल्लू पम्प बेचने के लिए सूरजपुर की ओर जा रहा है। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर नारायणपुर से उस व्यक्ति को टूल्ल पंप सहित पकड़ा उस व्यक्ति ने अपना नाम घिरेन्द्र सिंह बताया। पूछताछ पर उसने बताया कि वह अपने साथी महेश चौबे व बैजू कुर्रे के साथ मिलकर मोबाईल, महुआ व टूल्लू पंप चोरी कर आपस में बाट लिये है, जिसके बाद पुलिस ने 2 और आरोपी को दबिश देकर पकड़ा। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 1 मोबाईल, 3 बोरी महुआ, टूल्लू पम्प कुल कीमत 15 हजार रूपये का बरामद कर आरोपी घिरेन्द्र सिंह पिता रामलखन 23 वर्ष, महेश चौबे उर्फ उमेश पिता सुरेन्द्र कुमार 27 वर्ष ग्राम भुवनेश्वरपुर व बैजू कुर्रे पिता रामलखन 34 वर्ष ग्राम नारायणपुर, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया है।
: पुलिस विभाग से SI जगसाय, राजेन्द्र प्रसाद के साथ ASI शोभित राम हुए सेवा निवृत्त...
Sun, Jun 30, 2024
सूरजपुर. पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एसआई जगसाय ने 39 वर्ष 4 माह, एसआई राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 36 वर्ष 10 माह एवं एएसआई शोभित राम ने 42 वर्ष 6 माह तक लगातार सेवा देकर 30 जून 2024 को सेवा निवृत्त हुये। रविवार को जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने इन तीनों अधिकारियों को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और पेंशन स्वीकृति का आदेश सौंपा। इस दौरान सेवानिवृत्त एसआई व एएसआई का पूरा परिवार मौजूद रहा।
: 3 नए कानून के से अवगत हुए पुलिस के अधिकारी कर्मचारी...
Sun, Jun 30, 2024
सूरजपुर. 1 जुलाई 2024 से तीन नए कानून प्रभावशील हो जायेगा, कानून की बारीकियों से अवगत कराने ताकि उसके क्रियान्वयन में दिक्कत न आए इसके लिए आज 30 जून 2024 को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सहायक प्राध्यापक (विधि) डॉ. प्रिया राव के द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिले की पुलिस अधिकारियों को नए कानूनों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। सहायक प्राध्यापक डॉ. राव ने सरल शब्दों में तीन नए कानूनों, एफआईआर दर्ज करने के बाद से लेकर चालान प्रस्तुत करने तक के प्रक्रिया एवं विवेचना के दौरान व्यवहारिक रूप से दिक्कतों का निराकरण कैसे की जानी है, डिजिटल/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के संकलन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय सहिंता 2023 में कुल 358 धाराएं होंगी जबकि वर्तमान कानून में यह 511 हैं। जिसमे 21 नई धाराओं को जोड़ा गया है, 41 धाराओं में सजा को बढ़ाया गया है। 82 धाराओं में फाईन को बढ़ाया गया है। 25 धाराओं में न्यूनतम सजा का प्रावधान, 06 धाराओं में सामुदायिक अपराधों को जोड़ा गया है एवं 19 धाराओं को हटाया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता 2023 में 531 धाराएं होंगी जबकि वर्तमान कानून में यह 484 है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में कुल 170 धाराएं हैं, वर्तमान कानून में 166 धाराएं हैं। जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) सहित पुलिस राजपत्रित अधिकारी, जिले थाना-चौकी प्रभारी एवं विवेचकगण इस वर्चुअल बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक समाप्त होने के उपरान्त एसपी श्री आहिरे ने तीन नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन हेतु तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारीगण इस कानून के बारें में कानूनी किताब एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी से अवगत होकर जानकारी प्राप्त कर ले ताकि कानून लागू होने पर स्पष्ट तरीके से क्रियान्वयन हो सके और इसमें किसी प्रकार की दिक्कत न जाए। आम जन को इन कानूनों की जानकारी हो इसके लिए विभिन्न माध्यमों से कानूनों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। एक जुलाई 2024 को जिला मुख्यालय व हर थाने में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें नये कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी रितेश चौधरी, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, जिले के थाना-चौकी प्रभारीगण व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।