: जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक...
Mon, Jun 24, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने, सड़क सुरक्षा को बढावा देने, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने हेतु जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में रखी गयी थी। जिसमें कलेक्टर रोहित व्यास ने हैलमेट, सीट बेल्ट (चार पहिया वाहन) व ड्रिंक एण्ड ड्राइव केस को लेकर शक्ति बरतते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में ब्लैक स्पॉट व डेथ ऑडिट जैसे बिंदुओं को लेकर भी महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक एम. आर. आहिरे उपस्थित थे। जिन्होंने पुलिस विभाग के साथ उपस्थित संबंधित विभागों को समय समय पर सयुंक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।आमजन आगे आये और बने गुड सेमेरिटन- कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि जिले के नागरिक दुर्घटना या आपातकालीन चिकित्सा की स्थिति में स्वेच्छा से आगे आये और गुड सेमेरिटन बने। इससे ना केवल आप एक नेक कार्य का हिस्सा होंगे, इसके साथ ही नेक सेमेरिटन योजना अंतर्गत 5000 रू की राशि भी पुरस्कार के रूप में प्राप्त होगी।
इसके साथ ही बैठक में स्कूल बसों की जॉच, सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित उपचार की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता कार्यक्रम, छात्र/छात्राओं का यातायात संबंधी प्रशिक्षण, सड़कों पर वाहन चालकों को प्रभावित करने वाले साईन बोर्ड एवं होर्डिंग्स को हटाने की कार्यवाही, सड़कों/फुटपाथ तथा पार्किंग स्थलों में अतिक्रमण, सड़कों पर वाहन चालकों को प्रभावित करने वाले आवारा पशुओं को हटाने के संबंध में कार्ययोजना, प्रकाश की व्यवस्था, सड़कों में सड़क सुरक्षा उपाय इत्यादि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वृहद चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार भगत व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
: शासकीय कन्या शाला शिक्षा परिसर में प्रवेश हेतु परीक्षा की तिथि बढ़ी...
Mon, Jun 24, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
सत्र 2024-25 में शासकीय कन्या शाला शिक्षा परिसर, सूरजपुर में छात्राओं के प्रवेश की तिथि में संशोधन किया गया। जिसमें रिक्त सीट के विरूद्ध प्राप्त फार्म की संख्या कम होने की कारण परीक्षा फॉर्म वितरण तथा जमा करने की तिथि 29 जून तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 05 जुलाई तक की गई वृद्धि। कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश के लिए 5 वीं एवं 8 वीं में ए ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10 वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कक्षा 6 वीं में अ.जा. के 5 सीट, अ.ज.जा के 28 सीट व सामान्य वर्ग के 2 सीट रिक्त है, कक्षा 9 वीं में अ.जा. के 3 सीट व अ.ज.जा के 9 सीट रिक्त है। कक्षा 11 वीं में अ.जा. के 3 सीट व अ.ज.जा के 2 सीट रिक्त है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं व अभिभावक कन्या शाला परिसर सूरजपुर में उपस्थित होकर पंजीयन फार्म 29 जून तक कार्यालयीन समय में प्राप्त/जमा कर सकते है।
: चोरी की अलग-अलग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार...कॉपर पाईप, तार व मोटर सायकल बरामद...
Mon, Jun 24, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. बीती माह अप्रैल में मानपुर निवासी रमाकांत यादव ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24-25 अप्रैल 2024 के दरम्यिानी रात कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर भवन में 3 एसी का कॉपर पाईप अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है जिस पर पुलिस ने धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।वहीं दूसरे मामले में दिनांक 21.06.24 को भैयाथान रोड़ सूरजपुर निवासी राकेश महराज ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 20 जून 2024 को कुटुम्ब न्यायालय भवन के उपर छत में लगा सौर उर्जा का कॉपर तार को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले पर अपराध धारा 379 भादसं. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। तीसरे मामले में दिनांक 23.06.24 को ग्राम साल्ही रामानुजनगर निवासी निलेश कुमार ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.02.24 को अपने भाई के साथ एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में दोस्त की शादी में ग्राम देवीपुर गया था जहां मोटर सायकल खड़ा कर खाने चला गया वापस आकर देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं है कोई अज्ञात चोरी मोटर सायकल चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामलों की विवेचना के दौरान सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि जेलपारा का मुजफ्फर खान व मस्जिदपारा का सोहेल खान दोनों एसी कॉपर पाईप व सौर उर्जा का कॉपर तार बेचने के फिराक में है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने दोनों वारदात कुटुम्ब न्यायालय से एसी कॉपर पाईप तथा सौर उर्जा का कॉपर तार चोरी करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर एसी कॉपर पाईप, सौर उर्जा का कापर तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, कटर एवं एचएफ डिलक्स मोटर सायकल जप्त कर आरोपी मुजफ्फर खान पिता अब्दुल हुसैन 27 वर्ष निवासी जेलपारा, थाना सूरजपुर एवं सोहेल खान उर्फ शानू पिता शाहजहां खान 22 वर्ष निवासी मस्जिदगली, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे मामले की विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि रामानुजनगर क्षेत्र का एक व्यक्ति मोटर सायकल बेचने की फिराक में बस स्टैण्ड में घुम रहा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम कौशल कुमार टान्डिया बताया। पूछताछ पर उसने बताया कि माह फरवरी में ग्राम गोरता लखनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया था जो रात्रि में पैदल शादी से मानी जोबगा केतका होते हुए वापस आ रहा था तभी ग्राम देवीपुर में शादी वाले घर के बाहर एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स बिना लॉक के खड़ा था जिसे चालू कर चोरी कर ले गया था जिसके निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल बरामद कर आरोपी कौशल कुमार टान्डिया पिता उमेश्वर प्रसाद उम्र 18 वर्ष 6 माह ग्राम दवना, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया गया।