: अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक चालक की मौत...
Mon, May 13, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले के चांदनी बिहारपुर-ओडगी के मुख्यमार्ग मोड़ में अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गया गई| आज दोपहर कि घटना है राजेश कुमार साकेत 20वर्ष पिता रविचंद्र साकेत ग्राम अन्तिकापुर निवासी किसी कार्य से बिहारपुर गया हुआ था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ठोकर से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई| सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पी एम के लिए बिहारपुर अस्पताल में भेज दिया है वही अज्ञात वाहन का तलाश में पुलिस जुटी हुई है|
: एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार...
Mon, May 13, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार है। पूरा मामला 14.11.2023 का है पल्सर मोटर सायकल में लोग नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने जाने कि सूचना पर ग्राम चांचीडांड में घेराबंदी लगाकर कार्यवाही की गई थी और मोटरसायकल छोड़ 2 लोग फरार हो गये थे हलाकि पुलिस ने 260 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था| दिनांक 07.04.24 को फरार आरोपी सूरज कुमार सूर्यवंशी को लटोरी से पकड़ा गया था वहीं मामले में दीपक शील उर्फ माटूल फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी| इसी बीच प्राप्त सूचना के आधार पर अम्बिकापुर में घेराबंदी कर आरोपी दीपक शील उर्फ माटूल पिता पवित्रो शील 24 वर्ष ग्राम तर्रापानी गांधीनगर अम्बिकापुर को पकडा गया और विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
: गाज की चपेट में आने से बैल की मौत...
Sat, May 11, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले में बेमौसम बारिश अंधड़ ने कहर ढा दिया है जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई लोग आकाशीय बिजली का दंश से झेल रहे तो वही बेजुबान पर गाज कहर बनी है। आज हुए अंधड़ बारिश के दौरान आकाशीय कहर के चपेट में आने से एक बेजुबान जानवर की मौत हो गई है। ओड़गी ब्लाक के ग्राम पंचायत भवंरखोह निवासी रामकुमार यादव अपने पालतू बैल को घर के समीप पेड़ के नीचे बांध थी उसी दौरान आकाशीय बिजली कहर जानवर पर टूट पड़ी जिससे बैल की मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह किसान को बैल के मर जाने पर भारी क्षति हुई, जिससे किसान ने एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से बैल की मौत हो गई. जिससे किसान ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की गई है।