: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति की मौत पत्नी घायल...
Wed, May 8, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ने से इसका खासा असर देखने को मिला। तेज आंधी बारिश के साथ आसमानी कहर का प्रकोप से एक दंपति पर पड़ा जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई तो वही पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई है जिसका इलाज किया जा रहा है। घटना जिले ओड़गी ब्लाक के मसनकी ग्राम की है जहाँ निवासी राम नरेश 30 वर्ष पत्नी सीता सहित समीप के जंगल मे जलाऊ लकड़ी गए हुए थे इसी दौरान तेज आंधी बारिश के साथ आकाशीय बिजली तड़कने लगी। दोनों किसी तरह नदी पार घर पहुचाते तभी उनके उनपर आसमानी टूट पड़ा जिससे पति राम नरेश की मौत हो गई तो वही पत्नी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसे अस्पताल लाया गया जहा पर उपचार जारी है।
: बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान...
Wed, May 8, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में यूनिसेफ और युवा साथी फाउंडेशन के सहयोग से जिले में 10 मई अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुये बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के समय में ज़्यादा तर बाल विवाह पाये जाते है। जिसके तहत जिले के सभी सार्वजनिक संस्थान एवं शहरी क्षेत्रों में बैनर पोस्टर लगाकर, दीवार लेखन, रंगोली, पेंटिंग, शपथ दिलाकर आदि के माध्यम से लोगों को बाल विवाह रोकथाम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बाल विवाह कानूनन अपराध है। विवाह के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष एवं लड़के का आयु 21 वर्ष होना आवश्यक है। जिले के सभी धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, व्यापारी वर्ग, सार्वजनिक संस्थान आदि में पोस्टर बैनर लगाकर लोगों को बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। यूनिसेफ़ और युवा साथी फाउंडेशन का इस अभियान का उद्देश्य है कि समय रहते लोग अपराध करने से बच जाए एवं पढ़ लिख कर अपने बच्चो को सक्षम बनाये।आमजन बाल विवाह से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होते ही 1098 में काल कर जानकारी दे सकते हैं। जिलेवासियों को जागरूक होकर बाल विवाह रोकथाम में जिला प्रशासन का सहयोग देने की अपील की जा रही है। जागरूकता कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, युवा साथी फाउंडेशन सेक्रेट्री रजनीश गर्ग, जिला सलाहकार यूनिसेफ प्रथमेश मानेकर एवं अन्य ग्रामीणजन भागीदारी निभा रहे हैं।
: हत्या कर बनावटी कहानी बनाया,पति गिरफ्तार...
Wed, May 8, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. लड़ाई झगडा व शंका के विवाद से नाराज पति ने पत्नी गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया और बनावटी कहानी बनाकर खुद पहुच गया पुलिस थाना, लेकिन हकीकत सामने आते ही पुलिस ने हत्यारे पति गिरफ्तार किया है| मामला झिलमिली थाने के ग्राम करौन्दामुडा का है जहा के रहने वाला मुजीबुर रहमान मंगलवार को झिलमिली थाना में आकर बताया कि उसकी पत्नी नशीबुन निशा बीती रात को पेट एंव सिना मे दर्द होने पर वह ईलाजके लिए बैकुन्ठपुर अस्पताल ले जा रहा था और उसकी रास्ता मे ही मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया और मृतिका नव विवाहिता होने से पंचनामा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भैयाथान की उपस्थिति में कराया गया मृतिका के परिजन एंव अन्य गवाहो का कथन लिया गया| मृतिका के परिजन का आरोप था कि मृतिका के पति मुजीबुर रहमान ने ही मारकर हत्या किया है शंका व्यक्त किया गया था तथा शव निरीक्षण में हल्का से चोट का निशान दिख रहा था| पंचनामा उपरांत शव को PM के लिए अस्पताल भेजा गया जहा पर दो डाक्टर के टीम ने पी.एम किया| जिसका रिपोर्ट देर रात को प्राप्त हुआ जिसमे हत्या करना बताये जाने पर ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए पति मुजीबुर रहमान को हिरासत में लेते हुए कडाई से पुछताछ किया जिसमे उसने अपना जुर्म कबुल करते हुये बताया की वह पोल्ट्री फार्म का काम करता है और उसके मोबाईल मे ग्राहक लोगो का फोन आते रहता था जिससे मृतिका इसके उपर शंका करती थी तथा झगडा विवाद करती थी घटना दिनांक 07 मई को आरोपी के मोबाईल मे किसी लडकी का स्टेटस होने की शंका पर विवाद कर रही थी। खाना पीना नही खा रही थी तब आरोपी अपने कमरे मे जाकर उसे खाना खाने को बोला जो विवाद करने लगी इसी बात से आरोपी को गुस्सा आ गया और रात लगभग 11/30 बजे मृतिका का मुह एंव नाक को टुप्पटा से दबा दिया जिससे छटपटा कर मृतिका पलंग से निचे गिर गयी और सिर में चोट आने से बेहोश हो गयी तब आरोपी हाथ से उसका गला दबाकर हत्या कर दिया| हत्या करने बाद आरोपी शव को दुसरे कमरे में ले जाकर लेटा दिया और ससुराल वालो को फोन करके बताया की मेरी पत्नी नशीबुन निशा का पेट एंव सिना मे दर्द हो रहा है ऐसा बनावटी कहानी बनाया था। बहरहाल आरोपी के बताये अनुसार मौके पर जाकर पुलिस ने टुप्पटा को जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा दिया है|