: 31 जुलाई खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि...5 प्रतिशत होगी कृषकों की प्रीमियम राशि...
Fri, Jul 28, 2023
सूरजपुर.
राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम खरीफ वर्ष 2023-24 के क्रियान्वयन हेतु छ.ग. शासन कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अंतर्गत जिले में अधिसूचित फसलें टमाटर, केला, बैगन, मिर्च, अदरक, पपीता, व अमरूद है। छत्तीसगढ़ में फसलों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए के क्रियान्वयन संबंधी अधिसूचना कृषि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। खरीफ वर्ष 2023-24 में फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। योजना के क्रियान्वयन के लिए राजस्व निरीक्षक मण्डल को बीमा इकाई बनाया गया है एवं किसानों को बीमा हेतु कास्त के लिए निर्धारित ऋण में (बीमा राशि) का 5 प्रतिशत प्रीमियम के रूप में देय होगा। इन सभी फसलों के जोखीम अवधि 1 मार्च 2023 से 31 दिसम्बर 2024 तक है। इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रतिकूल मौसम जैसे- अधिक वर्षा कम वर्षा, बेमौसम वर्षा, अधिक तापमान, कम तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम, वायु गति से होने वाली फसलों की क्षति के नुकसान का आकलन स्वचालित मौसम केंद्र ( AWS) द्वारा किया जायेगा।स्थानीय आपदा ओलावृष्टि की स्थिति में कृषक इसकी सूचना सीधे बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-2095959 पर या लिखित रूप से 72 घंटो के भीतर बीमा कंपनी संबंधित बैंक, स्थानीय उद्यानिकी विभाग व जिला अधिकारी को बीमित फसल के ब्यौरे, क्षति की मात्रा तथा क्षति का कारण सहित सूचित करें। सभी ऋणी एवं अऋणी कृषक जो भी उद्यानिकी फसलें ले रहे है, उन व्यक्तियों को 31 तक लोकसेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति कंपनी के प्रतिनिधि के माध्यम से बीमा करा सकते है। ऋणी कृषक अपने सहकारी, ग्रामीण, वाणिज्यिक बैंक की शाखाओं से संपर्क कर नामांकन भर सकतें है।अऋणी कृषक नक्शा खसरा एवं पासबुक की प्रति एवं क्षेत्र बुवाई प्रमाण पत्र या बुवाई के आशय का स्वघोषणा पत्र जो क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी एवं ग्रा.उ.वी. अधिकारी द्वारा सत्यापित हो जमा कर नामांकन कर सकते है। जिले में फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन हेतु एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को अधिकृत किया गया हैं।इस संबंध में विस्तृत जानकारी सहायक संचालक उद्यान कार्यालय या मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ उद्यान विकास अधिकारियों से प्राप्त किया जा सकता है।
: 5 अगस्त तक दावा आपत्ति...
Fri, Jul 28, 2023
सूरजपुर.
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सहायक ग्रेड-03 के 05 पद (अस्थाई संविदा) तथा 05 पद भृत्य, कलेक्टर दर पदों के विरूद्ध पद पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। पदों के पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की सूची पर दावा आपत्ति 05 अगस्त तक आमंत्रित किया जायेगा। यदि किसी आवेदक को प्रकाशित सूची पर किसी प्रकार का दावा आपत्ति हो तो वे अपना दावा आपत्ति लिखित रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय में 05 अगस्त तक सायं 05.00 बजे तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। 05 अगस्त 2023 सायं 05.00 बजे के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्तियों को अमान्य कर दिया जाऐगा। तथा प्राप्त आवेदनों की सूची जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट https:
www.surajpur.nic.in
में देखी जा सकती है।
: राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत शिविर का आयोजन...
Fri, Jul 28, 2023
सूरजपुर.
प्रतापपुर विकासखंड के मरहट्ठा ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रागी व कोदो बीज का वितरण किया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिव शंकर यादव ने ग्रामीणों व कृषकों को सम्बोधित कर बताया कि बहुत वर्षों पहले मोटे अनाज की खेती हुआ करती थी। उसी का उपयोग हम अपने खानपान में करते थे। तब हमारे शरीर में रोग कम हुआ करते थे। अब हम आधुनिकता की ओर सिर्फ हाइब्रिड धान के पीछे रासायनिक खाद का अंधाधुंध उपयोग कर मृदा व अपने शरीर को रोग ग्रसित करते जा रहे है। इसलिए मुख्यमंत्री के मंशानुरूप मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, और शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर इसके उत्पादन की खरीदी भी की जा रही है। सभी किसान भाइयों ने प्रभावित होकर अधिक मात्रा में मोटे अनाज की खेती वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से करने की बात कही। लगभग 50 कृषकों को शिविर के माध्यम से बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य रुद्र प्रताप राजवाड़े, कृषि विकास अधिकारी अचल राजवाड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह, सरपंच व पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे।