ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर चांदनी में मतदाता जागरूकता रैली...

Admin

Sat, Aug 12, 2023

सूरजपुर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार ग्राम बिहारपुर विकासखंड ओड़गी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशाल रैली निकाली गई। ग्राम के चौक चौराहों पर आम जनता के बीच मतदान करने हेतु नारा लगाया गया व लोगों को समझाया गया कि मतदान आपका अधिकार है मतदान करना क्यों आवश्यक है। रैली में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर के छात्र छात्राएं शामिल थे, गौरतलब है कि ग्राम कैलाशनगर, बांकी व लुल्ह में, जहां पिछले चुनाव में वोट बहिष्कार जैसी स्थिति बनी थी वहां मतदान करने हेतु रैली निकाली गई और लोगों को मतदान करना क्यों आवश्यक है बताया गया। जिसमें ग्रामीणजन भी रैली में शामिल होकर एक मजबूत लोकतंत्र बनाने हेतु मतदान करने का संकल्प लिया। इसमें जन शिक्षक व समस्त शिक्षक शामिल हुए और आगामी दिनों में भी मतदाता जागरूकता अभियान को सफल करने हेतु दृढ़ संकल्प हैं।

नववधू का सम्मान..

 आज विशेष शिविर दिवस पर उप निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा तथा एआरईओ द्वारा नववधू श्रीमती विमला पति विनय कुमार सिंह ग्राम कंचननगर का श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही बीएलओ के द्वारा फॉर्म 6 भरवारा गया। इसी प्रकार प्रेमनगर,रामानुजनगर तहसील में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें