ब्रेकिंग

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रगदा में भव्य कलश यात्रा के साथ, मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल

पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल रौंदी, कागजी मुआवजे के भरोसे बेबस किसान

सूचना

रहस्यमी मौत : होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

Subhas Gupta

Tue, Oct 13, 2026

सूरजपुर। नगर सीमा से सटे ग्राम चंद्रपुर स्थित 'आदित्य होटल' में मंगलवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां काम करने वाले 20 वर्षीय युवक का शव कमरे के भीतर संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। मृतक की पहचान सागरपुर निवासी गोलू के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

​तड़के 5 बजे का खौफनाक मंजर, उठ रहे गंभीर सवाल

घटना की भनक मंगलवार सुबह करीब 5 बजे लगी, जब गोलू को कमरे के भीतर फंदे पर झूलते देखा गया। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा संशय तब खड़ा हुआ जब पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल संचालक और कर्मचारियों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम के आने से पहले आनन-फानन में शव को नीचे क्यों उतारा गया? क्या घटनास्थल से छेड़छाड़ हुई या यह महज घबराहट में उठाया गया कदम था?

​परिजनों में कोहराम, हत्या या आत्महत्या?

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने 20 साल के बेटे को इस हाल में देखकर परिवार सदमे में है और अनहोनी की आशंका जता रहा है। युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, या फिर इसके पीछे कोई खौफनाक साजिश छिपी है—यह सवाल हर किसी की जुबान पर है।

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजरें

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस होटल कर्मियों और संचालक से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस हर संदिग्ध पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें