उठाईगिरी : 2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त
Subhas Gupta
Sat, Oct 10, 2026
सूरजपुर। बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे ग्रामीण से ₹2 लाख पार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर उठाईगीरों को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1 लाख 37 हजार नगद और घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन बाइक (सीजी 14 एमडब्ल्यू 3648) बरामद कर ली है। पीड़ित रामसेवक गुप्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बतौली क्षेत्र से दो आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में संतोष कुमार मीणा (पत्थलगांव, जशपुर) और रोहित यादव (कटिहार, बिहार) शामिल हैं। आरोपियों ने बाइक की सीट के नीचे ₹1 लाख और गमछे में ₹37 हजार छुपा रखे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन