हाथियों का उत्पात : 2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश
Subhas Gupta
Fri, Oct 9, 2026
उदयपुर: उदयपुर वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों के दल ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने महेशपुर व मानपुर में दो ग्रामीणों (बृजभान यादव और कैलाशो बाई) के मकान क्षतिग्रस्त कर दिए, वहीं लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। वर्तमान में क्षेत्र के सतीमुड़ा और करमकठरा के जंगलों में हाथियों के दल सक्रिय हैं। हाथियों की उत्पात की जानकारी मिलते ही मंत्री राजेश अग्रवाल ने लक्ष्मणगढ़, फुंगी, मानपुर और महेशपुर गांवों का दौरा किया। उन्होंने खेतों और क्षतिग्रस्त मकानों का मुआयना कर पीड़ितों से मुलाकात की। मंत्री ने वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान का त्वरित आकलन कर नियमानुसार मुआवजा वितरित करने तथा हाथियों की 24 घंटे निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन