: रेत के अवैध परिवहन में लगे 12 वाहनों पर कार्यवाही...
Fri, Jul 21, 2023
सूरजपुर.
खनिज शाखा विभाग के अंतर्गत खनिज, राजस्व एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त टीम गठित कर जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान पत्थर, मिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर ऐसे कार्यों में संलग्न मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जप्त कर अवैध उत्खनन, परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही अर्थदंड लगाकर वसूली भी की जा रही है। जुलाई माह में अब तक विभागीय अमला एवं जिले में गठित टास्क फोर्स द्वारा पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईंट, रेत अवैध परिवहन में संलग्न कुल 12 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से अर्थदण्ड के रूप में 2 लाख 21 हजार 431 रुपये की राशि वसूली की जा चुकी है।
: छात्राओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली...
Fri, Jul 21, 2023
सूरजपुर.
शा.क.उ.मा.वि. विश्रामपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल मतदाता जागरूकता के तहत पहुंचे। जहां उनके द्वारा विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों के तत्वाधान में मतदान जागरूकता रैली हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय के छात्राओं को मतदाता जागरूकता की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है। मतदान में हमें देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, परन्तु युवा जागरूकता के अभाव में मतदान नहीं कर पाते है और यह वर्ग स्कूल व कॉलेजों का होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप सभी इसके महत्व को समझें और देश की प्रगति व विकास में अपना योगदान दें।
: 2 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...
Fri, Jul 21, 2023
सूरजपुर.
विश्रामपुर के एकता स्टेडियम में सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 व 21 जुलाई को किया गया। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त विकासखंड की फुटबॉल टीमें शामिल हुई। जिसमें 14 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में कार्मेल कान्वेंट हायर सेकेंडरी हिंदी माध्यम विश्रामपुर, 17 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम बतरा (भैयाथान) व 17 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में शा.उ.मा.वि. चन्दन नगर वि.ख. प्रेमनगर की टीम विजेता रहीं। इस दौरान शरदेन्दु कुमार शुक्ल सहायक जिला क्रीडा अधिकारी, श्रीमती कौशल्या सिंह व्या.शि. जिला शिक्षा अधिकारी, नन्दे कुमार सिंह अभिलेख प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, रोहित सिंह रावत, दया सिंह उईके, रविन्द्र कुमार सिंह, श्री शंकर सुवन गोपाल, अनमोल तिग्गा, रावेन्द्र वर्मा, विमल डुंगडुंग, प्रभावकर प्रसाद एवं श्रीमती सुनयना जायसवाल समेत समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।